प्रवासी कामगार, किरायेदार और छात्र जो बाहर रहते हैं उन्हें अब स्थायी घरेलू गैस कनेक्शन के बिना भी LPG गैस सिलेंडर ले सकते हैं. LPG गैस रिफिलिंग पर लगातार काबू पाया जा रहा है. ऐसे में लोगों की सुविधा के लिए 10 किलोग्राम वाला FTL LPG सिलेंडर बाजार में लॉन्च किया गया है. इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम ने 10 किलोग्राम FTL LPG सिलेंडर को अब बाजार में पेश किया है. 10 किलोग्राम वाले FTL सिलेंडर की कई खासियत है.
इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम ने 10 किलोग्राम वाला FTL सिलेंडर प्रयागराज और गुरुग्राम में लॉन्च किया है. सबसे खास बात यह है कि सिलेंडर बुक करने के 4 घंटे के अंदर इसकी डिलीवर किया जा रहा है.
कितना है 10 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत
कंपनी ने 10 किलोग्राम वाले FTL सिलेंड की कीमत 4814 रुपये रखी है. इस कीमत में 1628 रुपये की रिफिल चार्ड को भी जोड़ा गया है. यह गैस सिलेंडर थोड़ी महंगी है. लेकिन जिन लोगों के पास गैस कनेक्शन नहीं है और इंस्टंट गैस सिलेंडर की जरूरत है तो वह इसे फौरन मंगवा सकते हैं और इस्तेमाल कर सकते हैं.
10 किलोग्राम सिलेंड की क्या है खासियत
10 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की खासियत है कि यह काफी हल्का है और आसानी से लिफ्ट किया जा सकता है. सिलेंडर कंपोजिट मेटेरियल से बनी है इसलिए इसमें जंग लगने की दिक्कत भी नहीं है. सिलेंडर की बॉडी पारदर्शी है, इसका फायदा है कि आपको पता चल जाता है कि कितनी गैस बची है और खत्म होने से पहले आप बुक कर सकते हैं. गैस की बुकिंग ऑनलाइन ऐप के जरिए कर सकते हैं.
यह भी पढ़ेंः
LPG Cylinder: कहीं आपको कम तो नहीं मिल रही गैस? सिलेंडर का कुल वजन कितना है ऐसे करें चेक