LPG से लेकर CNG-PNG और Credit Card तक...1 मई 2026 से बदल जाएंगे ये नियम, जानें आपकी जेब पर होगा कितना असर

Rule Change From 1st May 2026: 1 मई 2026 से कुछ बड़े फाइनेंशियल बदलाव लागू होंगे. इन बदलावों का असर रसोई गैस की कीमतों से लेकर ATM, क्रेडिट कार्ड, ईंधन, यात्रा और ऑनलाइन गेमिंग तक पर देखने को मिलेगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Rule Change From 1st May 2026: 1 मई 2026 से बड़े बदलाव

Rule Change From 1st May 2026: मई महीने की शुरुआत के साथ ही आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई अहम नियम बदलने जा रहे हैं. 1 मई 2026 से कुछ बड़े फाइनेंशियल बदलाव लागू होंगे. इन बदलावों का असर रसोई गैस की कीमतों से लेकर ATM, क्रेडिट कार्ड, ईंधन, यात्रा और ऑनलाइन गेमिंग तक पर देखने को मिलेगा. ऐसे में जरूरी है कि आप इन सभी बदलावों को पहले ही समझ लें, ताकि अपने खर्च और प्लानिंग को बेहतर तरीके से मैनेज कर सकें.

LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव

हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां LPG सिलेंडर के नए रेट जारी करती हैं. इस बार भी 1 मई को घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हो सकता है. पिछले महीने कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई थी, इसलिए इस बार भी लोगों की नजर नए रेट पर रहेगी.

इसके अलावा सिलेंडर डिलीवरी सिस्टम में भी बदलाव संभव है. कंपनियां OTP आधारित डिलीवरी सिस्टम को पूरी तरह लागू कर सकती हैं. साथ ही गैस बुकिंग के नियमों में भी कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

ATF और CNG-PNG के रेट में बदलाव

1 मई से एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) यानी हवाई जहाज के ईंधन के दाम भी बदले जा सकते हैं. इसका सीधा असर हवाई यात्रा की कीमतों पर पड़ सकता है. इसके साथ ही CNG और PNG की कीमतों में भी संशोधन हो सकता है. ऐसे में कार चलाने वालों और गैस से जुड़े काम करने वालों के खर्च में बदलाव आ सकता है.

Advertisement
ATM से कैश निकालना अब महंगा

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ATM इंटरचेंज फीस बढ़ाने की मंजूरी दे दी है. अब फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट खत्म होने के बाद हर बार कैश निकालने पर 23 रुपये देने होंगे, जो पहले 21 रुपये था. फ्री लिमिट की बात करें तो- 

  • अपने बैंक के ATM पर हर महीने 5 फ्री ट्रांजैक्शन मिलते हैं.
  • दूसरे बैंक के ATM पर मेट्रो शहरों में 3 और नॉन-मेट्रो में 5 फ्री ट्रांजैक्शन मिलते हैं.

इसके बाद हर ट्रांजैक्शन पर चार्ज देना होगा.

SBI Credit Card के नए नियम

SBI Card से जुड़े ग्राहकों के लिए भी 1 मई से नए नियम लागू होंगे. लेट पेमेंट चार्ज में बदलाव किया गया है.

Advertisement
  • 100 से 500 रुपये तक के बकाया पर 100 रुपये चार्ज लगेगा.
  • 500 से 1000 रुपये तक के बकाया पर 500 रुपये शुल्क देना होगा.

इसके अलावा BPCL SBI Credit Card की एनुअल फीस से जुड़ा नियम भी बदला है. अब 1 लाख रुपये सालाना खर्च करने पर फीस रिवर्स होगी, जो पहले 50,000 रुपये पर मिलती थी.

ऑनलाइन गेमिंग के नियम हुए सख्त

सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग सेक्टर के लिए नए नियम लागू किए हैं. इसके तहत एक नई संस्था बनाई जाएगी, जो इस सेक्टर की निगरानी करेगी. अब गेम्स को तीन हिस्सों में बांटा गया है- मनी गेम्स, सोशल गेम्स और ई-स्पोर्ट्स. खासकर पैसे से जुड़े गेम्स के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा और यूजर्स के लेनदेन पर नजर रखी जाएगी.

यह भी पढ़ें- Lucknow Plot: लखनऊ में सस्ते प्लॉट खरीदने का बड़ा मौका, जानिए कैसे करें LDA योजना में आवेदन

Featured Video Of The Day
Assam Exit Polls 2026: NDTV Poll of Polls के चलते असम में 'मामा' की वापसी तय! | Himanta Biswa Sarma
Topics mentioned in this article