India | शुक्रवार मई 30, 2014 09:04 PM IST प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जसोदाबेन को गुजरात की महेसाणा पुलिस ने चौबीस घंटे पुलिस सुरक्षा मुहैया करा दी है। जसोदाबेन इसी जिले के उंझा कस्बे के ब्राह्मणवाड़ा गांव में रहती हैं। गुरुवार से उनके घर के बाहर महेसाणा पुलिस मुख्यालय के पांच पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है।