Delhi | Reported by: रवीश रंजन शुक्ला |शुक्रवार मार्च 25, 2022 08:23 PM IST दिल्ली की तीनों नगर निगम में से सबसे ज्यादा खस्ताहालत पूर्वी दिल्ली नगर निगम और उत्तरी दिल्ली निगम की है. पूर्वी दिल्ली की सालाना आमदनी 350 करोड़ है और खर्चा 600 करोड़ रुपए है. इसी तरह उत्तरी दिल्ली नगर निगम की आमदनी करीब 4700 करोड़ है जबकि देनदारी करीब 7 हजार करोड़ की है.