India | Reported by: मनीष कुमार, Edited by: सूर्यकांत पाठक |बुधवार नवम्बर 20, 2019 01:45 PM IST झारखंड में हेमंत सोरेन महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे. महागठबंधन उनके नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगा. यह घोषणा कांग्रेस के महासचिव और झारखंड के प्रभारी आरपीएन सिंह ने आज एक संवाददाता सम्मेलन में की. महागठबंधन के तीनों दलों झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है. झारखंड के महागठबंधन में झारखंड मुक्ति मोर्चा 43, कांग्रेस 31 और राष्ट्रीय जनता दल 7 सीटों पर चुनाव लड़ेगा. राष्ट्रीय जनता दल को देवघर, गोड्डा, कोडरमा, चतरा, बरकटा, छतरपुर और हुसैनाबाद सीटें मिली हैं.