India | गुरुवार सितम्बर 4, 2014 12:47 AM IST जम्मू क्षेत्र में बुधवार को भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन और बाढ़ में सीमा सुरक्षा बल के एक अधिकारी समेत आठ लोग मारे गए। क्षेत्र में कम से कम 23 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं और प्रशासन ने बाढ़ की चेतावनी जारी कर दी है।