India | बुधवार अक्टूबर 28, 2015 02:28 AM IST पिछले दो साल से बिस्तर पर पड़े 26 साल के एक मरीज के शरीर से 55 किलोग्राम का ट्यूमर दिल्ली के एक अस्पताल में हटाया गया। मैक्स अस्पताल (साकेत) के डॉक्टरों ने जालंधर के रहने वाले मरीज गुरमीत सिंह की सर्जरी की। उन्होंने कहा कि वह पिछले सात साल से इस हालत में था।