विज्ञापन
This Article is From Dec 16, 2017

Bigg Boss 11: तो क्या हितेन तेजवानी हो जाएंगे घर से बाहर, सलमान खान जमकर लगाएंगे क्लास

बिग बॉस के घर से इस हफ्ते किसी एक कंटेस्टेंट को घर से बाहर होना है. इस बार शिल्पा शिंदे, हितेन तेजवानी, प्रियांक शर्मा और लव त्यागी नॉमिनेट हुए थे.

Bigg Boss 11: तो क्या हितेन तेजवानी हो जाएंगे घर से बाहर, सलमान खान जमकर लगाएंगे क्लास
  • हितेन तेजवानी हो सकते हैं घर से बाहर
  • आज है वीकेंड का वार सलमान के साथ
  • इस हफ्ते कोई नहीं बना घर का कैप्टन
नई दिल्ली: बिग बॉस के घर से इस हफ्ते किसी एक कंटेस्टेंट को घर से बाहर होना है. इस बार शिल्पा शिंदे, हितेन तेजवानी, प्रियांक शर्मा और लव त्यागी नॉमिनेट हुए थे. उम्मीद जताई जा रही थी कि लव त्यागी या फिर प्रियांक शर्मा घर से बाहर हो जाएंगे, लेकिन सूत्रों के हवाले से पता चला है कि घर के सबसे सुलझे हुए कंटेस्टेंट हितेन तेजवानी घर से बेघर हो सकते हैं. उनका घर में विकास गुप्ता के अलावा कोई ऐसा करीबी कंटेस्टेंट नहीं, जिनके साथ वह गेम खेलें. अक्सर उन्हें झगड़ों को सुलझाते हुए देखा गया है. फिलहाल इस बार के वीकेंड के वार में देखना होगा कि प्रियांक शर्मा के अलावा सलमान खान किसकी क्लास लगाएंगे.

Bigg Boss: कैप्टन बनने को लेकर अर्शी खान ने शिल्पा शिंदे को सुनाई खरी-खोटी, देखें VIDEO

शुक्रवार के एपिसोड में शिल्पा शिंदे, अर्शी खान, लव त्यागी और विकास गुप्ता के बीच कप्तानी के लिए आपसी सहमति नहीं बन पाई. जिसके वजह से बिग बॉस ने नाराज होकर दंड स्वरूप इस हफ्ते कप्तानी का टास्क रद्द कर दिया. यानी इस हफ्ते कोई भी कप्तान नहीं होगा और नॉमिनेशन के लिए किसी को भी इम्यूनिटी नहीं मिलेगी. बता दें कि बिग बॉस ने इस हफ्ते हुए 'रोबोट और कर्मचारी' लग्जरी टास्क की विजेता टीम के कंटेस्टेंट शिल्पा शिंदे, विकास गुप्ता, अर्शी खान और लव त्यागी को दो दावेदारों को आपसी सहमति से चुनने के लिए निर्देश दिया. जिस पर घर के गार्डेन एरिया में चारों कंटेस्टेंट ने आपसी सहमति करनी चाही, लेकिन 'क्वीन ऑफ कंट्रोवर्सी' अर्शी खान ने इस फिर से अड़गा लगा दिया. अर्शी का कहना है कि पिछले हफ्ते मुझे 'खैरात' में कप्तानी दी गई थी, इसलिए मुझे इस बार फिर अपने बलबूते कप्तानी चाहिए.

VIDEO: बिग बॉस सीजन-11 में सलमान खान ने लगाए ठुमके

वहीं शिल्पा ने भी इस हफ्ते कैप्टन बनने के लिए अपना नाम दिया, जिसपर दोनों के बीच काफी बहस हुई और चारों में कप्तानी के दो दावेदारों का नाम आपसी सहमति नहीं बन सकी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hiten Tejwani, Weekend Ka War, Salman Khan, Big Boss 11
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com