Bigg Boss 18 News: बिग बॉस 18 के ग्रैंड प्रीमियर पर फैंस की नजर बनी हुई. जहां मेकर्स एक के बाद एक प्रोमो शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं. इशी बीच एक प्रोमो काफी चर्चा में रहा, जिसमें एक कंटेस्टेंट खुद को कलर्स का बेटा कहते हुए नजर आते हैं और कहते हैं कि वह बिग बॉस में सबका बाप बनने आ रहे हैं. इसे देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड नजर आए क्योंकि वह टीवी के हैंडसम हंक हैं, जो कलर्स के शक्ति अस्तित्व के एहसास की और मधुबाला जैसे सीरियल्स में नजर आ चुके हैं. अगर आप अभी भी नहीं पहचान पाए कि वह कौन हैं तो हम बताते हैं. यह और कोई नहीं बल्कि एक्टर विवियन डिसेना हैं.
वह टीवी के पॉपुलर एक्टर्स की गिनती में नजर आते हैं, जो कई हिट टीवी शोज का हिस्सा रह चुके हैं. हालांकि उनकी पर्सनल लाइफ बीते दिनों कुछ ज्यादा ही चर्चा में रही जब एक्टर ने बताया कि उन्होंने 2019 में ही इस्लाम धर्म अपना लिया था. इतना ही नहीं, उन्होंने विदेशी महिला से शादी करके भी सभी को चौंका दिया था. जबकि एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि उनकी पत्नी और चार महीने की बेटी है. विवियन ने पिछले साल शादी रचाई है, जिसे लेकर बॉम्बे टाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने इस्लाम अपनाने पर कहा, "मेरी लाइफ में ज्यादा कुछ नहीं बदला है. मैं क्रिश्चियन परिवार में पैदा हुआ था और अब मैं इस्लाम फॉलो करता हूं. मैं साल 2019 से ही रमजान के महीने से ही इस्लाम धर्म को मानने लगा था. दिन में 5 बार इबादत करने से मुझे बहुत सुकून मिलता है".
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि साल 2013 में विवियन डीसेना ने पहली शादी एक्ट्रेस वाहबिज दोराबजी से की थी, जिनसे उनका 2021 में तलाक हो गया. अपनी दूसरी शादी और बेटी के बारे में बात करते हुए एक्टर ने कहा, "मैं शादीशुदा हूं और चार महीने की बेटी का बाप भी हूं, इसमें कौन सी बड़ी बात है".
गौरतलब है कि विवियन डीसेना ने इजिप्ट की पत्रकार नूरन अली से दूसरी शादी की है. हालांकि वह अपनी फैमिली को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं. लेकिन बिग बॉस 18 में आने के बाद वह उनकी फैमिली को कितना दूर रख पाते हैं यह देखना दिलचस्प होगा. काम की बात करें विवियन डीसेना 'मधुबाला' के अलावा 'प्यार की ये एक कहानी', 'इश्क में मरजावां' जैसे शोज में नजर आए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं