बिग बॉस 18 को लेकर काफी समय से बज बना हुआ है. शो का हिस्सा बनने के लिए कई सेलेब्स के नाम अब तक सामने आ गए हैं. कुछ पॉपुलर टीवी एक्टर्स और बॉलीवुड एक्टर्स के भी नाम सामने आए हैं, जो शो का हिस्सा बन सकते हैं. अब इस शो को लेकर जो लेटेस्ट खबर आ रही है, वह बॉलीवुड की रंगीला गर्ल यानी उर्मिला मातोंडकर को लेकर आ रही है. जी हां, ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर बिग बॉस 18 का हिस्सा बन सकती हैं.
आपको बता दें कि उर्मिला मातोंडकर सलमान खान के साथ फिल्म जानम समझा करो में काम कर चुकी हैं और दोनों एक अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं. दोनों की यह फिल्म 1999 में आई थी. हाल ही में उर्मिला पति मोहसिन अख्तर संग अपने तलाक को लेकर भी खूब सुर्खियों में रही थीं. हालांकि तलाक पर अब तक ना तो उर्मिला की तरफ से और ना ही उनके पति मोहसिन की तरफ से कोई बयान आया है. आपको बता दें कि उर्मिला के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर और शांतिप्रिया के भी नाम सामने आ रहे हैं, जो इस सीजन शो में बतौर कंटेस्टेंट भाग ले सकती हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
शो में नजर आ सकते हैं ये सेलेब्स
निया शर्मा, करणवीर मेहरा, शोएब इब्राहिम, धीरज धूपर, शहजादा धामी, नायरा बनर्जी, अविनाश मिश्रा कुछ ऐसे सितारे हैं, जो शो में चार चांद लगा सकते हैं. जानकारी के लिए बता दें कि बिग बॉस 18, 6 अक्टूबर से शुरू होने वाला है, जिसके होस्ट सलमान खान होंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं