विज्ञापन
This Article is From Nov 16, 2022

हटकर हैं रश्मि देसाई के ये 5 स्टनिंग लुक्स, देख लेंगे तो नजरें हटा नहीं पाएंगे

Rashami Desai: रश्मि देसाई को 2008 में कलर्स के 'उतरन' नाम के एक टीवी धारावाहिक से बहुत फेम मिला और वह घर-घर में जानी जाने लगीं.

हटकर हैं रश्मि देसाई के ये 5 स्टनिंग लुक्स, देख लेंगे तो नजरें हटा नहीं पाएंगे
Rashami Desai: रश्मि देसाई के स्टनिंग लुक्स
नई दिल्ली:

'दिल ले गई कुड़ी गुजरात की' गाना गुजराती कुड़ी रश्मि देसाई पर खूब जंचता है, जो अपने सभी फैंस के दिलों को चुरा कर ले जाती हैं. गुजरात के छोटे से शहर से मुंबई तक का सफर पूरा करने वालीं रश्मि देसाई आज टेलीविजन इंडस्ट्री में जाना-माना नाम हैं. उन्होंने बहुत कम उम्र में ही अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर दी थी. उनका पहला टीवी शो रावण था. इसके बाद उन्हें 2008 में कलर्स के 'उतरन' नाम के एक टीवी धारावाहिक से बहुत फेम मिला और वह घर-घर में जानी जाने लगीं. इसके अलावा रश्मि देसाई नच बलिए और बिग बॉस में भी छाई रहीं और अब उन्हें सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव देखा जाता है. आज के इस पोस्ट में हम आपको रश्मि देसाई के 5 ग्लैमरस लुक्स दिखाने जा रहे हैं.

टेलीविजन एक्ट्रेस रश्मि देसाई हमेशा मीडिया में छाई रहती हैं. वह अक्सर पैपराजी को पोज देती नजर आती हैं और सोशल मीडिया पर भी अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने ब्लैक कलर की ड्रेस पहने अपनी फोटो शेयर की थी. जिसमें उन्होंने ब्लैक डीप नेक नेट वाली लॉन्ग ड्रेस पहनी हुई है और अपने लुक को पूरा करने के लिए बालों को खुला रखते हुए होंठों पर लाल रंग की लिपस्टिक लगाई हुई है.

रश्मि देसाई का इंडियन लुक तो फैंस को बेहद पसंद आता है. अब लाइट सी ब्लू कलर के लहंगे में ही देख लीजिए, रश्मि देसाई कितनी खूबसूरत लग रही हैं. अपने लुक को बेहद सिंपल रखते हुए उन्हें कानों में पतले से लंबे इयररिंग्स और माथे पर बिंदी लगाते हुए बालों में जुड़ा बनाया हुआ है.

रश्मि का यह हॉट अंदाज जिसने भी देखा वह उनका दीवाना हो गया. इसमें उन्होंने वन शोल्डर शिमर वाला क्रॉप टॉप पहना हुआ है. इसके साथ ब्लैक कलर की छोटी सी स्कर्ट पहने रश्मि देसाई पोज देती हुई नजर आ रही हैं.

इस व्हाइट कलर की फेदर वाली ड्रेस में रश्मि देसाई बेहद ही क्यूट लग रही हैं. उनकी स्माइल इस फोटो में चार चांद लगा रही है. इसमें रश्मि देसाई ने मिनी बॉडीकॉन ड्रेस पहनी हुई ,है जिसमें गले के पास कुछ फैदर्स लगे हुए हैं. उन्होंने बालों को मेसी तरीके से टाई किया हुआ है और बहुत ही मिनिमल मेकअप किया हुआ है.

सैटिन वाली साइड स्लिट इस बॉडीकॉन ड्रेस में रश्मि देसाई काफी ग्लैमरस लग रही हैं. ये पिक्चर्स उन्होंने किसी फोटोशूट के लिए क्लिक करवाई थी, जिसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया. इन फोटोज में रश्मि काफी सिजलिंग लग रही है. उन्होंने ब्राउन कलर की बॉडी हगिंग ड्रेस कैरी की हुई है और न्यूड मेकअप करते हुए बालों में मेसी बन बनाया हुआ है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rashami Desai, Rashami Desai Looks, Rashami Desai Stunning Looks, Rashami Desai Glamorous Looks, Rashami Desai Tv Shows, Rashami Desai Bigg Boss, Rashami Desai Instagram, Rashami Desai Age, Rashami Desai Saree Look, Rashami Desai Best Photos, Tv Actress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com