विज्ञापन
This Article is From Jan 02, 2019

सलमान के घर में पापा से ज्यादा मिलती थी गणेश को 'इज्जत', कपिल शर्मा के सामने सलीम खान ने खोली पोल- देखें Video

कपिल शर्मा के 'द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show)' में इस हफ्ते सलमान खान (Salman Khan) अपने दोनों भाइयों अरबाज खान और सोहेल खान के साथ आने वाले हैं. कपिल शर्मा के सामने सलीम खान कई राज खोलेंगे.

सलमान के घर में पापा से ज्यादा मिलती थी गणेश को 'इज्जत', कपिल शर्मा के सामने सलीम खान ने खोली पोल- देखें Video
'द कपिल शर्मा (The Kapil Sharma Show)' में कपिल शर्मा संग खूब मस्ती करेंगे सलमान खान
  • 'द कपिल शर्मा शो' पर सलमान परिवार
  • सलीम खान ने किए कई खुलासे
  • बचपन की खोली कई पोल
नई दिल्ली:

सलमान खान (Salman Khan) अपने दोनों भाइयों अरबाज और सोहेल के साल सोनी टेलीविजन के कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show)' में इस हफ्ते दिखाई देंगे. इतना ही नहीं, 'बजरंगी भाईजान' के पिता सलीम खान (Salim Khan) भी इस शो में मेहमान बनकर पहुंचे. सलमान खान (Salman Khan) इससे पहले भी कपिल शर्मा के शो पर आ चुके हैं, लेकिन यह पहली बार होगा जब वह पूरे परिवार संग यहां पहुंच रहे हैं. ऐसे मौके पर कई ऐसी बातें निकल कर आईं, जिसके बारे में आपने पहले कभी नहीं सुना होगा. फिलहाल सलीम खान ने सलमान की बचपन की कई पोल कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के सामने खोली, जिसके बारे में लोगों को पहले नहीं पता था. सलीम खान ने सलमान खान (Salman Khan), अरबाज और सोहेल का एक किस्सा भी बताया.

टाइगर श्रॉफ की मॉम आयशा श्रॉफ की Photo हुई वायरल, जीती हैं ऐसी शानदार लाइफ

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के पूछे जाने पर सलीम खान (Salim Khan) ने उनके बचपन का एक किस्सा बताया. जब उनके घर में गणेश नाम का एक शख्स आता था जिनका इंतजार सलमान खान (Salman Khan), अरबाज और सोहेल करते थे. हालांकि उसके बारे में सलीम खान को कुछ भी नहीं पता था. बाद में उन्हें पता चला कि गणेश एग्जाम के पेपर देने के लिए आता था. सलीम खान ने कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो पर पोल खोलते हुए बोले, ''एक हमारे घर पर आदमी आता था... तो ये लोग 'गणेश आया.. गणेश आया..' पुकारने लगते थे. तो मैंने कहा ये गणेश कौन है जिसको मुझसे ज्यादा इज्जत मिलती है. बाद में पता लगा कि पेपर लीक होता था एक्जाम का.. तो वो इनको लाकर देता था.''

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by سمیر رضا (@beingsameerraza_) on

शाहरुख खान की 'Zero' की कमाई में जबरदस्त उछाल, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

सलमान खान (Salman Khan) और कपिल शर्मा (Kapil Sharma) का यह वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है. कपिल शर्मा ने अपने कॉमेडी शो के जरिए छोटे परदे पर जबरदस्त तरीके से वापसी की. उनके शो के पहला मेहमान 'सिंबा' की टीम बनी थी. इस दौरान रणवीर सिंह और चंदन प्रभाकर ने कपिल शर्मा का दापिका पादुकोण को लेकर खूब मजाक बनाया था. इस शो के पहले एपिसोड को लोगों ने खूब पसंद किया था. उम्मीदल है कि कपिल शर्मा पहले की ही तरह इस बार भी अपने शो को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
The Kapil Sharma Show, Salman Khan, Salim Khan, Kapil Sharma Viral Video, Kapil Sharma Video, Comedian Kapil Sharma
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com