विज्ञापन

खलनायक 2 को डायरेक्ट करने का मौका चाहते हैं आखिरी सवाल के डायरेक्टर, कहा- उनके साथ कुछ करना जरूर है

आखिरी सवाल बीते दिनों सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म को दर्शकों का मिक्स रिव्यू मिल रहा है. यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है. फिल्म के डायरेक्टर अभिजीत मोहन ने संजय दत्त को लेकर काफी राज खोले.

खलनायक 2 को डायरेक्ट करने का मौका चाहते हैं आखिरी सवाल के डायरेक्टर, कहा- उनके साथ कुछ करना जरूर है
Abhijeet Mohan Warang
नई दिल्ली:

संजय दत्त (Sanjay Dutt) की फिल्म आखिरी सवाल (Aakhri Sawaal) बीते दिनों 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म को अभिजीत मोहन वारंग (Abhijeet Mohan Warang) ने निर्देशित किया है. यह एक राजनीतिक ड्रामा फिल्म है. जिसमें बाबरी मस्जिद और आरएसएस से जुड़े कई मुद्दे दिखाए गए हैं. वैसे फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल तो नहीं देखा पाई. लेकिन जब से इस फिल्म का फर्स्ट लुक आया था. दर्शक इस फिल्म को देखने और यह जानने के लिए बेताब थे कि इस फिल्म में संजय दत्त नया क्या लेकर आ रहे हैं. इन दिनों संजय दत्त बहुत ही चुनिंदा फिल्में कर रहे हैं और इन फिल्मों में उनका किरदार बहुत ही अलग और पावरफुल रहता है. इस फिल्म में संजय दत्त के अलावा समीरा रेड्डी भी नजर आई हैं. समीरा ने भी काफी लंबे समय बाद बॉलीवुड में वापसी की है. एक समय था, जब समीरा रेड्डी ने भी काफी बड़ी फिल्में की हैं. पहले भी संजय दत्त के साथ भी एक्ट्रेस स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आई हैं. हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर अभिजीत मोहन ने NDTV से बात की और कई पहलुओं पर राय रखी.

डायरेक्टर ने ये कहा

डायरेक्टर ने NDTV से कहा कि संजय दत्त बहुत ही अच्छे एक्टर हैं. मैं उनके साथ पहले भी काम कर चुका हूं. वह सेट पर पूरी तैयारी के साथ आते थे. उनको जो सीन करना है. उसका पूरा पता होता है. वह प्रॉपर सीन में रहकर अच्छा काम करते थे. सेट पर बहुत शोर होता था, तब भी अपना काम बहुत सुंदर तरीके से करते थे. संजय दत्त के साथ काम करना हर एक फिल्म मेकर का सपना होता है. मेरा भी एक सपना था, जो पूरा हो गया. 'खलनायक 2' को लेकर काफी बातें सुनने को मिल रही हैं. इस फिल्म के बारे में मेरी उनसे कुछ भी बात नहीं हुई है. उनके साथ कुछ करना जरूर है. अगर मुझे मौका मिला तो संजय जी के साथ 'खलनायक 2' जरूर बनाऊंगा. मेरे पास और भी बहुत बड़ी-बड़ी फिल्में हैं वो उनके साथ करने की मेरी , तमन्ना है. अभी वह अमेरिका में हैं जब लौटेंगे तब हमारी मीटिंग फिक्स होगी. उनकी टीम की तरफ से हमें बहुत अच्छा कोऑर्डिनेशन मिला. इसलिए हम 'आखिरी सवाल' अच्छे तरीके से खत्म कर पाए.

'आखरी सवाल' का एक्सपीरियंस

अगर आखिरी सवाल के एक्सपीरियंस की बात करूं तो यह कभी ना भूलने वाला एक्सपीरियंस है. यह फिल्म हमने पूरे रिसर्च के साथ देश के लिए बनाई है और देश ने इसको बहुत अच्छे तरीके से नवाजा है. फिल्म फ्लॉप होना वह हमारे हाथ में नहीं है. हमने यह फिल्म बस ऑडियंस के सामने रखी है.  हमें पता है कि इस फिल्म की ऑडियंस बहुत ही सिलेक्टेड होगी. यह फिल्म विचारवंत लोगों के लिए ही है. जब यह फिल्म ओटीटी पर आ जाएगी तो पूरी तरीके से डॉक्यूमेंटेड हो जाएगी. 

आखिरी सवाल का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और बजट

'आखिरी सवाल' के कलेक्शन की बात करें तो यह फिल्म कोई खास कमाल तो नहीं दिखा पाई. 30 करोड़ के बजट में फिल्म ने रिलीज के दिनों में ही वर्ल्डवाइड लगभग 2.98 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म ने पहले दिन 40 लाख रुपये और पहले वीकेंड पर 1.79 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर पाई.

ये भी पढ़ें: Pankaj Kapoor Birthday: सुप्रिया पाठक ने बताया पंकज कपूर की कैसी है बहुओं के साथ बॉन्डिंग, क्या गिफ्ट देने का है इरादा

खलनायक 2 के बारे में 

अप्रैल 2026 में संजय दत्त ने खलनायक 2 का ऐलान किया था. हालांकि खलनायक के डायरेक्टर रहे सुभाष घई ने इस फिल्म को डायरेक्ट करने से मना कर दिया. फिर कहा गया कि राजकुमार संतोषी को फिल्म का ऑफर मिला. लेकिन उन्होंने इसे मना कर दिया. इसके कारण डायरेक्टर फाइनल नहीं हो पाया है. 

लेखक के बारे में
img
सुमित शुक्ला
Reporter
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood News, Entertainment, Abhijeet Mohan Warang, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com