विज्ञापन

दया बेन यानी दिशा वकानी के ससुरालवाले नहीं चाहते एक्टिंग करे बहू, रखी ऐसी शर्तें कि काम पर वापसी नहीं कर पाई एक्ट्रेस

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में एक किरदार की कमी लंबे समय से दर्शकों को खल रही लेकिन मेकर्स कभी इसे रिप्लेस नहीं कर पाए और ये किरदार हैं दया बेन. हालांकि अब ऐसा लग रहा है कि वह कभी शो में वापसी नहीं करेंगी.

दया बेन यानी दिशा वकानी के ससुरालवाले नहीं चाहते एक्टिंग करे बहू, रखी ऐसी शर्तें कि काम पर वापसी नहीं कर पाई एक्ट्रेस
दिशा वकानी की वापसी पर अब खुली असली बात
Social Media
नई दिल्ली:

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन यानी दिशा वकानी की वापसी अब कभी नहीं होगी. कई बार खबरें आती हैं कि वह आने वाली हैं, बात चल रही है लेकिन अब इस बात पर पूरी तरह से फुल स्टॉप लग गया है. शो से जुड़ी एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री जो मिसेज सोढ़ी का किरदार निभाती थीं उन्होंने इसकी पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि दिशा के कमबैक की जो खबरें समय-समय पर आती रहती हैं वे सिर्फ शो को हाइप करने और दर्शकों को जोड़े रखने की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी का हिस्सा हैं.

जेनिफर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि दिशा वकानी 2017 में मां बनने के बाद शो छोड़ चुकी हैं और अब दो बच्चों की मां होने के साथ पूरी तरह परिवार की जिम्मेदारियों में बिजी हैं. उन्होंने बताया कि एक बार 2021 में दिशा वापस आने वाली थीं. उन्होंने ड्रेस ट्राई की और शूट की तैयारी भी की थी, लेकिन अचानक सब कुछ रुक गया. जेनिफर ने कहा, “अंदर ही अंदर क्या हुआ, पता नहीं.”

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Disha vakani

इसकी मेन वजह दिशा के ससुरालवालों की सख्ती बताया गया है. परिवार वालों ने शर्त रखी थी कि लेट-नाइट शूटिंग नहीं होगी, ज्यादा घंटे काम नहीं होगा और रात के शेड्यूल से भी परहेज रहेगा. जेनिफर और सोनालिका जोशी (मधवी बेन) ने असित मोदी से सुझाव दिया था कि दिशा के घर जाकर फोन पर कट्स लेकर शूटिंग की जा सकती है, लेकिन मेकर्स इस पर राजी नहीं हुए. जेनिफर के मुताबिक यहां कुछ ईगो भी काम कर रहा था कि क्यों उनके घर जाकर शूट किया जाए.

यह भी पढ़ें: चोरी की है धुरंधर 2 की स्क्रिप्ट, आदित्य धर ने चुराई साउथ के राइटर की कहानी? कौन हैं संतोष कुमार क्या है मामला

जेनिफर ने यह भी बताया कि दयाबेन का रोल करने के लिए दिल्ली से एक लड़की का ऑडिशन लिया गया था, जो दिखने में दिशा से करीब-करीब मिलती-जुलती थी. उसे दो साल तक रोल के लिए ब्लॉक करके रखा गया और मॉक शूट भी हुआ, लेकिन उम्र (27-28 साल) और दिलीप जोशी (जेठालाल) के सामने छोटी लगने की वजह से उसे फाइनल नहीं किया गया.

जेनिफर ने बताया अब दयाबेन का किरदार अलग तरीके से हैंडल किया जा रहा है और दिशा की जगह किसी नई एक्ट्रेस को लाने की कोशिशें चल रही हैं. जेनिफर मिस्त्री खुद 2023 में 15 साल के लंबे सफर के बाद शो छोड़ चुकी हैं. दिशा की गैरमौजूदगी में भी शो चल रहा है, लेकिन दर्शक बार-बार दयाबेन की वापसी की उम्मीद लगाए रहते हैं. जेनिफर के खुलासे से एक बार फिर शो की पुरानी यादें और पीछे की कहानियां ताजा हो गई हैं.

यह भी पढ़ें: धर्मेंद्र थे बॉलीवुड के असली लवर बॉय, हेमा मालिनी के करीब जाने के लिए स्टाफ को 20-20 रुपये देते थे रिश्वत

लेखक के बारे में
img
उर्वशी नौटियाल
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jennifer Mistry On Dayaben Comeback, Dayaben Disha Vakani Will Not Comeback, Dayaben Real Name, Why Did Dayaben Disha Vakani Leave TMKOC, Disha Vakani Return Date
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com