विज्ञापन
This Article is From Jan 09, 2021

टीवी की 'नागिन' सुरभि चंदना ने को-एक्ट्रेस के साथ 'लैला' गाने पर किया धमाकेदार डांस- देखें Video

सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह 'नाच मेरी लैला' गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं.

टीवी की 'नागिन' सुरभि चंदना ने को-एक्ट्रेस के साथ 'लैला' गाने पर किया धमाकेदार डांस- देखें Video
सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) का डांस वीडियो हुआ वायरल
  • सुरभि चंदना का वीडियो हुआ वायरल
  • एक्ट्रेस 'नाच मेरी लैला' गाने पर डांस करती आईं नजर
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

टीवी की नागिन सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) इन दिनों सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव हैं. वह अकसर अपने डांस वीडियो और फोटो फैन्स के साथ साझा करती नजर आ जाती हैं. हाल ही में 'नागिन (Naagin)' के सेट पर सुरभि चंदना का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सुरभि अपनी को-एक्टर के साथ मिलकर टोनी कक्कड़ के सुपरहिट सॉन्ग 'लैला' पर डांस करती नजर आ रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों ही एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर का आउटफिट पहना हुआ है, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं.

इस वीडियो में सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) के मूव्स देखने लायक हैं. वीडियो को 'इंडियन डांसर्स' के इंस्टाग्राम एकाउंट पर साझा किया गया है. वीडियो को अब तक 88 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. दोनों के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

बता दें कि टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) ने जी टीवी के शो 'कुबूल है' में हया के किरदार से लोकप्रियता हासिल की थी. इसके बाद वह स्टार के पॉपुलर शो 'इश्कबाज' में दिखाई दीं, जिसमें उनके किरदार ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. इसके बाद वह 'इश्कबाज' से ही जुड़े सीरियल 'दिल बोले ओबेरॉय' में भी दिखाई दी थीं. इसके अलावा सुरभि चंदना ने स्टार प्लस पर आने वाले शो 'संजीवनी' में भी मुख्य भूमिका अदा की थी. इन दिनों सुरभि चंदना कलर्स टीवी के मशहूर शो 'नागिन 5' में मुख्य भूमिका निभाते हुए दिखाई दे रही हैं. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Surbhi Chandna, Surbhi Chandna Dance On Naach Meri Laila Song, Surbhi Chandna Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com