शुली रिकॉर्ड्स का नया गाना 'मोहे लागे' इन दिनों लव मंथ में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. तेजी से आगे बढ़ रहे म्यूजिक लेबल शुली रिकॉर्ड्स ने एक बार फिर अपने नए रोमांटिक ट्रैक से लोगों का ध्यान खींचा है. इस गाने को मशहूर सिंगर शशि सुमन ने अपनी सुरीली और दमदार आवाज दी है. रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया और म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर ट्रेंड करने लगा है और इसे इस सीजन का लव एंथम कहा जा रहा है. पिछले कुछ सालों में शुली रिकॉर्ड्स ने कई हिट गाने दिए हैं.
“रातां काली”, “इश्क नचावे” और “इशाक नमाजी” जैसे गानों ने दर्शकों के बीच खास जगह बनाई. हर नए प्रोजेक्ट के साथ यह लेबल अपनी पहचान और मजबूत करता जा रहा है. उनकी खासियत है अलग-अलग अंदाज के गाने पेश करना, जो हर वर्ग के श्रोताओं को पसंद आते हैं. अब “मोहे लागे” के जरिए शुली रिकॉर्ड्स ने एक खूबसूरत रोमांटिक धुन पेश की है. यह गाना प्यार में पड़ने की भावना, तड़प और एहसास को बखूबी दर्शाता है. शशि सुमन की आवाज गाने को और भी भावुक और दिल को छू लेने वाला बनाती है. गाने के बोल और म्यूजिक दोनों ही श्रोताओं को जोड़ने में सफल हो रहे हैं.
गाने के म्यूजिक वीडियो में मोनिका सिंह और त्रिशान मैनी मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं. दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. वीडियो का निर्देशन हरीश चंद भट्ट ने किया है, जिन्होंने इसे खूबसूरत विजुअल्स और मजबूत कहानी के साथ पेश किया है. फैंस “मोहे लागे” को जमकर पसंद कर रहे हैं और इसे इस सीजन का सबसे रोमांटिक गाना बता रहे हैं. लगातार मिल रही सराहना से साफ है कि शुली रिकॉर्ड्स ने एक बार फिर दिल जीत लिया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं