Bigg Boss 18 Contestant Promo: बिग बॉस 18 कब शुरू होने वाला है? बिग बॉस 18 में कौन आएगा? बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट कौन कौन होंगे? ये सवाल रियलिटी शो बिग बॉस के प्रेमियों के दिल में प्रीमियर के ऐलान के बाद से शुरू हो गए हैं. अभी तक केवल एक्ट्रेस निया शर्मा का नाम कंफर्म किया जा रहा था. लेकिन मेकर्स ने उनके बजाय दो ऐसे कंटेस्टेंट का नाम नए प्रोमो में ऐलान कर दिया है, जिसे देखकर फैंस का कहना है कि अब वह टीवी से चिपके रहेंगे.
6 अक्टूबर रात 9 बजे से शुरू होने जा रहे बिग बॉस 18 के मेकर्स ने कुछ घंटे पहले दो नए प्रोमो शेयर किए हैं, जिसमें, दो कंटेस्टेंट का खुलासा होता दिख रहा है. यह और कोई नहीं बल्कि ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्टर शहजादा धामी और 90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस शिल्पा शिरोड़कर हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
शिल्पा शिरोड़कर प्रोमो में कहती हैं, मैं बोल्ड और लोग मुझे 90s की क्वीन बुलाते थे. मैंने सब बड़े हीरोज के साथ काम किया है अमिताभ बच्चन, मिथुन चक्रवर्ती, गोविंदा, अक्षय कुमार, शाहरुख खान और सिर्फ एक ड्रीम था सलमान के साथ काम करना अब वो सपना भी मेरा पूरा हो रहा है. एक्ट्रेस का चेहरा भी प्रोमो में नजर नहीं आ रहा है. लेकिन हल्की झलक दिख रही है कि वह शिल्पा शिरोड़कर है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं