बिग बॉस ओटीटी की विनर भले ही दिव्या अग्रवाल रही हों, लेकिन उनकी जीत से ज्यादा चर्चे बिग बॉस के घर पर बनी एक प्यारी सी जोड़ी के हैं. ये कोई और नहीं बल्कि राकेश बापट और शमिता शेट्टी का कपल है, जिसे फैंस का ढेर सारा प्यार मिल रहा है. 'बिग बॉस 15' शुरू हो चुका है और अब बिग बॉस ओटीटी की फाइनलिस्ट शमिता शेट्टी 'बिग बॉस 15' में अपना जलवा दिखाती नजर आएंगी. हालांकि इस बार बिग बॉस के घर में उनके साथ राकेश बापट नहीं होंगे. ऐसे में शमिता शेट्टी को राकेश बहुत ज्यादा मिस करने वाले हैं.
राकेश बापट ने सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा वीडियो शेयर कर इस बात का इजहार भी कर दिया है. राकेश ने इंस्टाग्राम पर एक दिल को छू लेने वाला वीडियो शेयर किया है जिसमें वे शमिता शेट्टी के साथ नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में शमिता के साथ राकेश की जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है. वीडियो में राकेश और शमिता की आंखों में एक दूसरे के लिए प्यार साफ नजर आ रहा है. राकेश ने इसे शेयर करते हुए शमिता शेट्टी को 'बिग बॉस सीजन 15' में बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए विश किया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वीडियो को शेयर करते हुए राकेश ने लिखा है, 'आपको स्क्रीन पर देख कर थोड़ा अजीब जरूर लगेगा क्योंकि आप मेरे बगल में मेरे पास नहीं होंगी, लेकिन मुझे पता है कि आप बहुत ही जबरदस्त काम करने जा रही हैं. आप शाइन करेंगी और हम सबको प्राउड फील कराएंगी. मैं आपकी जर्नी में आपका सपोर्ट करने के लिए दिल से हर वक्त आपके साथ रहूंगा. आप इंस्पायरिंग हैं, आप स्ट्रांग होने के साथ-साथ यूनीक हैं और मुझे विश्वास है कि आप जरूर चमकेंगी'.
शमिता शेट्टी की बहन शिल्पा शेट्टी इस वीडियो को देखकर खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाईं. शिल्पा ने वीडियो पर कमेंट करते हुए 'Awwwww' लिखा है, तो वहीं आरती सिंह ने हार्ट इमोजी बनाया है. फैन्स ने प्यार में डूबे इस नए कपल को 'शारा नाम भी दे दिया है.
ये भी देखें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं