विज्ञापन
This Article is From Nov 30, 2017

शाहरुख खान के साथ आमिर ने किया कुछ ऐसा कि कभी भूल नहीं पाएंगे SRK

साल 2018 में बॉलीवुड के दो सुपरस्टार के बीच होने वाला मुकाबला टल गया है. अब शाहरुख खान और आमिर खान टेलीविजन पर एक-दूसरे से टकराते हुए नजर नहीं आएंगे.

शाहरुख खान के साथ आमिर ने किया कुछ ऐसा कि कभी भूल नहीं पाएंगे SRK
शाहरुख खान और आमिर खान
  • टीवी पर हो टल गया है दोनों का टकराव
  • टेड टॉक्स लेकर आ रहे हैं शाहरुख
  • सत्यमेव जयते की तैयारी में थे आमिर
नई दिल्ली: साल 2018 में बॉलीवुड के दो सुपरस्टार के बीच होने वाला मुकाबला टल गया है. अब शाहरुख खान और आमिर खान टेलीविजन पर एक-दूसरे से टकराते हुए नजर नहीं आएंगे. दर्शकों ने आमिर खान के ‘सत्यमेव जयते’ के दोनों सीजन काफी पसंद किए थे. इसके तीसरे सीजन के बारे में चर्चाएं चल रही थीं, कहा जा रहा था कि ये अभी अपने शुरुआती दौर में है, जबकि शाहरुख खान का ‘टेड टॉक्स इंडिया नई सोच’ इस साल 10 दिसंबर से प्रसारित होने वाला है.

Video: शाहरुख खान ने खोले दिल के राज



Roller Coaster पर बैठे आमिर खान, तस्वीरों और वीडियो में देखें कैसे मनाया बेटे का बर्थडे

एसआरके के शो की तारीख और समय को लेकर पहले कई अटकलें लगाई जा रही थीं कि छोटे परदे पर एसआरके और आमिर के शो के समय आपस में टकरा रहे हैं. लेकिन इस बार इस टक्कर से बचने की कोशिश की गई है. सूत्रों के मुताबिक, ‘‘ऐसा देखा गया है कि हाल के समय में आमिर और शाहरुख ने अपनी दोस्ती को फिर से जोड़ने की कोशिश की. आर्थिक कारणों के अलावा, व्यक्तिगत कारणों से भी ऐसा हुआ है. यदि शोज आपस में नहीं टकराते हैं तो दोनों के लिये यह राहत की बात होगी.’’

Video: 'सीक्रेट सुपरस्टार' की टीम से विशेष बातचीत



VIDEO: इमोशनल हुईं 'पद्मावती' दीपिका पादुकोण, रोक न पाईं आंसू

सूत्र ने बताया, ‘‘दोनों ही शोज के कंटेट एक-दूसरे से बिलकुल जुदा हैं, इसलिए दोनों की तुलना करना बेतुका है. ‘सत्यमेव जयते’ में भारत में प्रचलित कई सारे मुद्दों पर चर्चा की गई है जबकि ‘टेड टॉक्स’ के हरेक एपिसोड का एक खास थीम होगा और इसमें एक नए आइडिया पर फोकस किया जाएगा. जिससे पूरा देश प्रेरित हो सके.’’ आमिर अभी कुछ ऐसे विषयों की तलाश में हैं,  जो उन्हें संतुष्टि दे सकें. उन्हें जब तक कुछ अच्छा नहीं मिल जाता, वे ‘सत्यमेव जयते’ की शूटिंग शुरू नहीं करेंगे. ‘टेड टॉक्स इंडिया नई सोच’ भी तय एपिसोड की सीरीज है.’’

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shahrukh Khan, Amir Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com