विज्ञापन
This Article is From Feb 19, 2018

बिग बॉस में बनकर आती थी जल्लाद की परी, करने जा रही हैं बॉलीवु़ड डेब्यू

सलमान खान के बिग बॉस-7 में परी बनकर आई टीवी एक्ट्रेस श्रेष्ठी महेश्वरी अब बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं.

बिग बॉस में बनकर आती थी जल्लाद की परी, करने जा रही हैं बॉलीवु़ड डेब्यू
बिग बॉस-7 में सलमान खान और श्रेष्ठी महेश्वरी
  • बिग बॉस 7 में आई थीं नजर
  • जल्लाद की परी बनकर आई थीं
  • अब बॉलीवुड में कर रही हूं डेब्यू
नई दिल्ली: सलमान खान के बिग बॉस-7 में परी बनकर आई टीवी एक्ट्रेस श्रेष्ठी महेश्वरी अब बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं. श्रेष्ठी 'शादी तेरी बजाएंगे हम बैंड' में नजर आएंगी. बरेली की रहने वाली श्रेष्ठी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 'बिग मैजिक बिग फेम' से 2013 में की. लेकिन बिग बॉस में वे जल्लाद की परी बनकर आईं और खूब हिट रही हैं. वे जब भी आतीं तो सलमान खान उनसे काफी चुटकी लेते. इस वजह से वे काफी पॉपुलर भी हो गईं. 

सलमान खान की ये एक्ट्रेस Trolling से गुस्साईं, बोलीं- दूं एक तमाचा मुंह पर...

श्रेष्ठी शो के कई एपिसोड में दिखी थीं और जब वे शो में नजर नहीं आईं तो सलमान खान ने पूछा था कि मेरी परी कहां गायब हो गई है. श्रेष्ठी के लिए यह ख्वाब के सच होने जैसा था. श्रेष्ठी सलमान खान की जबरदस्त फैन हैं और सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करने की होने बेहद खुशी है. उनकी डेब्यू फिल्म 'शादी तेरी बजाएंगे हम बैंड' को गुरप्रीत सोंढ ने डायरेक्टर किया है और फिल्म 23 मार्च को रिलीज होगी. उनके साथ लीड में राहुल बग्गा नजर आएंगे.

Video: सलमान खान, कैटरीना कैफ और अली अब्बास जफर से NDTV की खास बातचीत




'मेरे रश्के कमर' वायरल होने के बाद होली पर ‘ये इश्‍क बड़ा बेदर्दी है’ से तहलका मचाने को तैयार रानी

बिग बॉस सीजन-7 के बाद श्रेष्ठी ने कई टीवी शो किए थे, जिसमें 'दो दिल बंधे एक डोरी से', 'दिल को आज फिर जीने की तमन्ना है', 'खौफ', 'ये हैं आशिकी', 'हनुमान' और 'गणेश' में भी उन्होंने हाथ दिखाए हैं. देखना यह है कि बॉलीवुड में कितनी सफल पारी खेलती हैं.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Bigg Boss
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com