विज्ञापन
This Article is From May 25, 2021

टीवी की ‘अनुपमा’ रुपाली गांगुली ने शेयर किया Video, दुर्गा पूजा में जमकर करती दिखीं सिंदूर खेला

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दुर्गा पूजा का एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है.

टीवी की ‘अनुपमा’ रुपाली गांगुली ने शेयर किया Video, दुर्गा पूजा में जमकर करती दिखीं सिंदूर खेला
रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने शेयर किया वीडियो
  • रुपाली गांगुली ने शेयर किया वीडियो
  • दुर्गा पूजा में जमकर करती दिखीं सिंदूर खेला
  • टीवी सीरियल 'अनुपमा' में निभा रही हैं मुख्य किरदार
नई दिल्ली:

टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो अनुपमा (Anupamaa) में लीड रोल में नजर आने वालीं एक्ट्रेस रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दुर्गा पूजा का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वे ट्रेडिशनल बंगाली साड़ी में सिंदूर खेला करती हुई देखी जा सकती हैं. वीडियो को शेयर करते हुए रुपाली ने बताया है कि ये वीडियो तब की है, जब उन्होंने साराभाई वर्सेज साराभाई 2 के लिए अपना वजन कम किया था. इस वीडियो में रुपाली खाते हुए, डांस करते हुए और जमकर सिंदूर खेला को एन्जॉय करते हुए दिखाई दे रही हैं.

अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो को शेयर करते हुए रुपाली (Rupali Ganguly Durga Puja Video) ने लिखा है, “साल का वह दिन जब मेरे अंदर का क्रेजी बंगाली पूरी तरह हावी हो जाता है. सिंदूर खेलकर हम सब मां के विसर्जन के लिए जाते हैं, ढोली ढाकी के साथ. मुझे पता भी नहीं कि ये वीडियो किसने और कब ली. मैंने इसे पहले कभी नहीं देखा. यह उस समय की है जब मैंने साराभाई वर्सेज साराभाई 2 के लिए अपना वजन कम किया था. इतनी मेहनत और शिद्दत से फुटेज ढूंढने के लिए थैंक यू”. बता दें, रुपाली ((Rupali Ganguly Sindoor Khela) का यह पोस्ट उनके फैन्स को खूब पसंद आ रहा है. वे इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं.

हाल ही में रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने अपनी लाइफ को लेकर एक राज खोला था. उन्होंने बताया था कि बेटे के जन्म के बाद उनका वजन 30 किलो तक बढ़ गया था, जिसके बाद उनके आस-पास रहने वाले लोग उन्हें लेकर कई तरह की बातें बनाने लगे थे. हालांकि, उन्होंने इन बातों का नकारात्मक असर अपने ऊपर नहीं पड़ने दिया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rupali Ganguly, Rupali Ganguly Video, Rupali Ganguly Durga Puja Video, Rupali Ganguly Sindoor Khela
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com