विज्ञापन

'शादी के बाद शादी' रुबीना दिलैक और हिना खान ने आमिर खान की पर्सनल लाइफ पर कही ये बात

हिना खान और रुबीना दिलैक ने हाल ही में आमिर खान की गौरी स्प्रैट से का जिक्र किया और कहा कि समाज अक्सर एक से ज्यादा शादियों को जज करता है. 

'शादी के बाद शादी' रुबीना दिलैक और हिना खान ने आमिर खान की पर्सनल लाइफ पर कही ये बात
रुबीना दिलैक और हिना खान ने आमिर खान की पर्सनल लाइफ पर की बात
नई दिल्ली:

हिना खान और रुबीना दिलैक टीवी की जानी मानी हस्ती हैं, जो अपनी बेबाक राय के लिए जानी जाती हैं. वहीं हाल ही में चर्चा में आ गए हैं. दरअसल, उन्होंने आमिर खान की पर्सनल के कारण प्रोफेशनल लाइफ पर असर का जिक्र किया. उन्होंने अपने पॉडकास्ट द प्वॉइंट ऑफ व्यू के लेटेस्ट एपिसोड में पति रॉकी जायसवाल और अभिनव शुक्ला के साथ इस बात पर चर्चा की गई कि दर्शक मशहूर हस्तियों को उनके काम से हटकर किस नजरिए से देखते हैं. 

आमिर खान की तीसरी शादी पर की बात 

शो में रॉकी आमिर खान पर गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी को लेकर आलोचना का जिक्र किया और पूछा कि कैसे सेलेब्रिटी की पर्सनल लाइफ उनके काम के बारे में दर्शकों की सोच पर असर डाल सकती है. रुबीना ने इस पर हामी भरी. जबकि हिना खान इससे असहमत नजर आई. उन्होंने कहा, "इस तर्क से तो आमिर खान की कोई भी फिल्म नहीं चलनी चाहिए." जब रुबीना दिलैक ने कहा कि आमिर कभी किसी बड़े विवाद में नहीं फंसे, तो हिना ने जवाब दिया, "क्या यह कम विवादित है? आम तौर पर कोई भी यही सोचेगा, 'सच में? फिर से शादी? इसे भी छोड़ दिया?'" उन्होंने साफ किया कि वह आमिर के फैसलों को गलत नहीं ठहरा रही थीं, बल्कि यह बता रही थीं कि समाज अक्सर ऐसी स्थितियों पर कैसे रिएक्शन देता है.  

ये भी पढ़ें- लता मंगेशकर ने गुस्से में गाया था शिव का 48 साल पुराना गाना, एक टेक में किया रिकॉर्ड, आज भी भोलेनाथ के भक्तों की पहली पसंद

रुबीना दिलैक ने कही ये बात

रुबीना कहती हैं, हम जज क्यों कर रहे हैं. उन्होंने बहस की कि पर्सनल लाइफ भले ही हेडलाइन्स बनाती है. लेकिन आमिर खान का काम उन्हें ज्यादा दिखाता है. इन सबसे ज्यादा. इस पर हिना खान कहती हैं, हिना खान आगे कहती हैं "रूबीना, हमारे समाज में इसे बहुत अच्छा नहीं माना जाता. एक के बाद एक शादियां करना." इस पर रॉकी कहते हैं, "शादी की तो बात ही छोड़िए, यहां तक कि तलाक को भी अच्छी नजर से नहीं देखा जाता." हिना आगे कहती हैं कि भले ही समय के साथ समाज की सोच में बदलाव आया है और लोग ज्यादा स्वीकार करने लगे हैं. लेकिन अभी भी कई ऐसे समुदाय हैं जहां तलाक और एक से ज्यादा शादियों को आज भी बुरी नजर से देखा जाता है. 

आमिर खान को बताया अच्छा इंसान 

हिना खान, रुबीना दिलैक और उनके पतियों ने आमिर खान को अच्छा इंसान बताया और बॉलीवुड के सम्मानजनक स्टार्स बताया है. हालांकि रुबीना दिलैक अपनी बात पर टिकी रहीं कि सेलेब्रिटी की पर्सनल लाइफ उनकी पर्सनल लाइफ पर असर डालती हैं. जबकि हिना खान कहती हैं कि ऑडियंस एक्टर्स को उनके काम को लेकर सपोर्ट करते हैं. पर्सनल लाइफ के होते हुए. 

ये भी पढ़ें- गुलजार ने “मौत” पर लिखी कविता, अमिताभ बच्चन की आवाज से पिरोया, बन गया 55 साल पुरानी फिल्म का आइकॉनिक सीन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hina Khan, Rubina Dilaik, Aamir Khan, Tv News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com