विज्ञापन
This Article is From Jun 20, 2023

24 घंटे भी नहीं टिक पाए बिग बॉस हाउस में, दिल्ली के पुनित सुपरस्टार इस वजह से दिखाया गया बाहर का रास्ता

बिग बॉस ओटीटी 2 का प्रीमियर बीती रात हुआ है. लेकिन शो को अभी 24 घंटे भी नहीं हुए कि पहला कंटेस्टेंट घर से बेघर हो गया है, जिसका नाम है पुनीत सुपरस्टार.

24 घंटे भी नहीं टिक पाए बिग बॉस हाउस में, दिल्ली के पुनित सुपरस्टार इस वजह से दिखाया गया बाहर का रास्ता
बिग बॉस ओटीटी 2 से बाहर हुए दिल्ली के पुनीत सुपरस्टार
नई दिल्ली:

सलमान खान इस बार बिग बॉस ओटीटी का सीजन 2 लेकर लौटे हैं, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि यह टीवी पर नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा में दिखाया जा रहा है. इसी बीच शो को शुरु हुए 24 घंटे भी नहीं हुए हैं कि पहले एलिमनेशन की खबर सामने आ गई है. दरअसल, शो के कंटेस्टेंट दिल्ली के पुनीत कुमार पहले ही दिन घर से बाहर हो गए हैं. बिग बॉस ओटीटी 2 के प्रीमियर में पॉपुलर इंटरनेट सेंसेशन पुनीत सुपरस्टार की एंट्री हुई थी. लेकिन अब वह 24 घंटे के भीतर ही निकाल दिए गए हैं. दरअसल, बिग बॉस हाउस में घुसने के कुछ ही घंटे बाद उन्होंने बिग बॉस से झगड़ा किया कि उन्हें अपने लिए बेड खरीदने के लिए बीबी मनी नहीं दिया गया है, जिस पर बिग बॉस ने उन्हें चेतावनी दी थी. हालांकि उनकी किसके साथ लड़ाई होगी यह नहीं पता चला है. 

खबरों की मानें तो उनकी बद्तमीजी बढ़ गई, जिसके बाद बिग बॉस ने समझाते हुए कहा कि पुनीत सुपरस्टार को घर छोड़ना होगा क्योंकि दूसरे घरवाले चाहते हैं कि उन्हें इस घर में नहीं रहना चाहिए. वहीं वूट सेलेक्ट के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर पुनीत सुपरस्टार के शो से इविक्ट होने का ऐलान भी हो गया है. 

गौरतलब है कि दिल्ली के पुनीत कुमार सोशल मीडिया पर पुनीत सुपरस्टार के नाम से मशहूर हैं. 

करण देओल के संगीत में धर्मेंद्र, सनी देओल और अन्य सेलेब्स

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com