विज्ञापन
This Article is From Jul 09, 2019

प्रिंस नरूला ने बताई भाई की मौत की वजह, दो महीने पहले ही हुई थी शादी

बिग बॉस विनर और टीवी एक्टर प्रिंस नरूला ने अपने भाई की मौत की बताई वजह, कनाडा में डूबने से हो गया था निधन.

प्रिंस नरूला ने बताई भाई की मौत की वजह, दो महीने पहले ही हुई थी शादी
एक्टर प्रिंस नरूला भाई की मौत पर हुए इमोशनल
  • एक्टर प्रिंस नरूला भाई की मौत पर हुए इमोशनल
  • डूबने से प्रिंस के भाई रूपेश की हो गई थी मौत
  • इंटरव्यू देते हुए इमोशनल हुए प्रिंस नरूला
नई दिल्ली:

बिग बॉस फेम प्रिंस नरूला का परिवार इन दिनों शोक में है. जिसकी वजह है प्रिंस के कजन भाई रूपेश की अचानक हुई मौत. बता दें प्रिंस के भाई रूपेश कe कनाडा में दुर्घटनावश डूबने से मौत हो गई. 'बिग बॉस 9' के विजेता प्रिंस नरूला भाई की मौत के बाद सदमें में हैं. हाल ही में प्रिंस स्पॉटबॉय को दिए एक इंटरव्यू में इमोशनल हो गए और उन्होंने दुर्घटना की पूरी जानकारी दी. प्रिंस ने इंटरव्यू में बताया, 'भाई टोरंटो में अपने परिवार के साथ रहते थे. सोमवार को वो अपने परिवार के साथ एक बीच पर घूमने गए. परिवार तो वापस घर आ गया लेकिन भाई वहीं पर अपने दोस्त के साथ रुक गए.'

'सेक्रेड गेम्स 2' का ट्रेलर हुआ रिलीज, गणेश गायतोंडे की हुई धमाकेदार वापसी- देखें वीडियो

इंटरव्यू देते समय प्रिंस काफी इमोशनल हो गए थे और वो अपने आंसुओं को भी नहीं रोक पा रहे थे. बता दें रूपेश 1 जुलाई को 'कनाडा डे' के मौके पर अपने दोस्तों के साथ सेलिब्रेट करने 'वासागा बीच' पहुंचे. रूपेश को तैरना नहीं आता था और वहां पर उनकी डूबकर मौत हो गई. प्रिंस नरूला ने खुलासा किया करते हुए कहा, 'रूपेश का दोस्त भी पार्किंग से कार लेने के लिए बीच से निकल गया था. रूपेश ने उनको बोला, 'तू चल मैं आता हूं' उनके दोस्त ने जैसे ही कार पार्किंग से निकाली अचानक आवाज आई, 'डूब गया..डूब गया' उसके दोस्त वापस आए लेकिन 20 मिनट ढूंढने पर भी वो उन्हें नहीं मिला. रूपेश के दोस्त ने बताया कि पता नहीं कैसे वो वापस गया और पानी में डूब गया क्योंकि पानी भी बहुत ज्यादा नहीं था.'

बता दें रूपेश की शादी केवल दो महीने पहले हुई थी और उसकी पत्नी भी जल्द ही कनाडा जाने वाली थी. प्रिंस ने बताया, 'रूपेश यूएस में सैटल था. उसकी शादी 2 महीने पहले हुई थी और वो केवल 25 साल का था. भाभी हमारे साथ रहती थी और वो जल्द ही रूपेश को कनाडा में जॉइन करने वाली थी.'

चीखें मार-मारकर इस सिंगर ने उड़ा दिया बोतल का ढक्कन, वायरल हुआ वीडियो

प्रिंस ने बताया कि उसके मां और पापा टोरंटो में रूपेश के शव को लेने गए हैं, वहीं युविका, भाभी के साथ मौजूद है. बता दें रोडीज से फेमस हुए प्रिंस नरूला 'बढ़ो बहू' और 'नागिन 3' जैसे फेमस शो में भी काम कर चुके हैं. उन्होंने बिग बॉस का सीजन 9 जीत काफी लोकप्रियता हासिल की थी.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

लेखक के बारे में
img
प्रतिभा गौड़
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prince Narula, Prince Narula Cousin Died In Canada, Prince Narula Cousin Rupesh, Bigg Boss
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com