- निया शर्मा का बंजारा लुक वायरल
- सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है यह फोटो
- बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं निया
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक निया शर्मा (Nia Sharma) ने अपने अंदाज और स्टाइल से सभी का दिल जीत लिया है. फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो करना पसंद करते हैं. फिलहाल तो निया शर्मा द्वारा हाल ही में शेयर किया गया पोस्ट सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. वायरल हो रही इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि निया ने ब्लैक कलर के ट्यूब टॉप के साथ स्कर्ट कैरी की है. साथ ही ये शिमरी लुक फैंस को दीवाना बना रहा है. निया की इस तस्वीर पर फैंस के साथ ही सेलेब्स भी कमेंट कर जमकर तारीफ की है.
जमकर वायरल हो रही है निया की तस्वीर
निया शर्मा (Nia Sharma Photos) की लेटेस्ट तस्वीरों में वे खुले बालों और देसी लुक में बेहद ही खूबसूरत दिखाई दे रही हैं. साथ ही हैवी ज्वैलरी उनपर चार चांद लगा रही है. फैंस जमकर उनकी सराहना कर रहे हैं. तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनका कोई नया म्यूजिक वीडियो लॉन्च होने को तैयार है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं निया
निया शर्मा (Nia Sharma) के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने टीवी सीरियल "काली" से अपने करियर की शुरुआत की थी. निया को टीवी पर पहचान "एक हजारों में मेरी बहना है" सीरियल से मिली थीं. इसके बाद जी टीवी के सीरियल "जमाई राजा" में निया ने रोशनी पटेल के किरदार को निभाया था जिससे उन्हें छोटे पर्दे पर स्टारडम हासिल हुआ था. इसके साथ ही रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' और विक्रम भट्ट की वेब सीरीज 'Twisted' में भी निया नजर आई थी.
इस वीडियो को भी देखें : बिल्ली का अनोखा टैलेंट, पानी पीने का ये अंदाज़ देख हैरान रह जाएंगे आप
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं