टेलीविजन जगत में अपनी एक्टिंग और शानदार स्टाइल से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री निया शर्मा (Nia Sharma) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. निया ने 'जमाई राजा' सीरियल से हर घर में अपनी खास जगह बनाई है. इसी के साथ सोशल मीडिया पर भी उनके जबरदस्त चर्चें रहते हैं. निया शर्मा (Nia Sharma) आए दिन फैन्स के लिए अपने फोटो और मजेदार डांस वीडियो शेयर करती नजर आती हैं. इसी क्रम में उन्होंने अपना लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्हें मलाइका अरोड़ा के सॉन्ग 'छैया छैया' पर जोरदार डांस करते देखा जा सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
निया शर्मा (Nia Sharma) ने वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में देख सकते हैं कि, निया ने मलाइका को पूरी तरह से कॉपी किया है. वीडियो में उन्होंने मलाइका की तरह ही कपड़े और ज्वैलरी पहनी हुई है. साथ ही वीडियो में उन्होंने स्टेज भी ठीक असली गाने की तरह तैयार किया है. वीडियो में निया ने मलाइका को कॉपी करते हुए उन्हीं के जैसे डांस कर रही हैं. वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है 'अगर आपने छैया छैया पर डांस नहीं किया है तो आप 90 के बच्चे नहीं हैं'. फैन्स को निया का ये डांस वीडियो बेहद पसंद आ रहा है.
गौरतलब है निया शर्मा (Nia Sharma) ने टीवी सीरियल 'काली' से अपने करियर की शुरुआत की थी. निया को टीवी पर पहचान 'एक हजारों में मेरी बहना है' सीरियल से मिली थीं. इसके बाद जी टीवी के सीरियल 'जमाई राजा' में निया ने रोशनी पटेल के किरदार को निभाया था जिससे उन्हें छोटे पर्दे पर स्टारडम हासिल हुआ था. इसके साथ ही रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' और विक्रम भट्ट की वेब सीरीज 'Twisted' में भी निया नजर आई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं