विज्ञापन
This Article is From Sep 20, 2017

Bigg Boss 11 की पहली कंटेस्टेंट बन सकती हैं ये विदेशी मॉडल!

'बिग बॉस 11' के ऑफिशियल पेज में साझा की गई तस्वीर देखकर कई कयास लगाए जा रहें हैं. कोई इन्हें तुर्की की लेखिका बेतुल एल्डओन बता रहा है तो कोई इंग्लैंड बेस्ड मुस्लिम मॉडल हलीमा मतलुब.

Bigg Boss 11 की पहली कंटेस्टेंट बन सकती हैं ये विदेशी मॉडल!
बिग बॉस 11 में शामिल हो सकती हैं हलीमा मतलुब.
  • इंग्लैंड की मॉडल हलीमा मतलुब ले सकती हैं बिग बॉस में एंट्री!
  • हाल ही में शादी के बंधन में बंधी हैं हलीमा
  • 1 अक्टूबर से शुरू होगा 'बिग बॉस सीजन 11'
नई दिल्ली: 1 अक्टूबर को सलमान खान छोटे पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. 'बिग बॉस सीजन 11' अब कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है. जैसे जैसे 1 तारीख पास आ रही है, वैसे वैसे दर्शक शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट के बारे में जानने के लिए बेकरार हो रहे हैं. हाल ही में बिग बॉस के ऑफिशियल ट्विटर पेज पर दो कंटेस्टेंट की झलक दिखाई गई. हालांकि, इनके नाम की घोषणा नहीं हुई. ऐसे में हर कोई तस्वीर को देखकर कयास लगा रहा है कि आखिर यह कौन हैं? कोई इन्हें तुर्की की लेखिका बेतुल एल्डओन बता रहा है तो कोई इंग्लैंड बेस्ड मुस्लिम मॉडल हलीमा मतलुब.

पढ़ें: Bigg Boss 11: कौन है बिग बॉस की यह पहली कंटेस्‍टेंट, पहचानें आप?​पढ़ें: Bigg Boss 11: पड़ोसन की खिड़की में ताक-झांक करते दिखे सलमान खान

मीडिया में कई रिपोर्ट्स में कयास लगाए जा रहे हैं कि यह हलीमा ही हैं. पाकिस्तान से ताल्लुक रखने वाली यह मॉडल इंग्लैंड में रहती हैं. हलीमा की कई तस्वीरें उनके फेसबुक पेज पर शेयर की गई हैं. हालांकि, यह उनका वैरिफाइड पेज नहीं है.





पढ़ें: Bigg Boss 11 में होगी इन 5 हसीनाओं की एंट्री: कोई सोशल मीडिया से पॉपुलर, किसी से जुड़ा है विवाद!

इस पेज के मुताबिक, हाल ही में हलीमा शादी के बंधन में बंधी हैं. उन्होंने अपने वेडिंग की तस्वीरें भी यहां शेयर की है. 






वैसे 'बिग बॉस' में हर साल कोई न कोई विदेशी स्टार को बुलाया जाता है. सनी लियोन, मंदाना करीमी, क्लोडिया सीसला, पामेला एंड्रसन, एली अवराम, सोफिया हयात, नोरा फतेही समेत कई विदेशी मॉडल्स इस शो का हिस्सा बन चुकी हैं. 
  ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss 11
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com