टीवी इंडस्ट्री से एक बेहद ही दुखद खबर आ रही है. बता दें, टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस मनीषा यादव का निधन हो गया है. मनीषा ने बेहद ही कम उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. मनीषा की उम्र महज 29 साल थी. हालांकि निधन का कारण अभी तक साफ नहीं हो पाया है, लेकिन खबरों की मानें तो ब्रेन हैम्रेज की वजह से मनीषा का निधन हुआ है. मनीषा को मशहूर टीवी सीरियल ‘जोधा अकबर' में देखा गया था, जिसमें उन्होंने ‘सलीमा बेगम' का किरदार निभाया था. मनीषा के रोल को लोगों ने काफी पसंद भी किया था.
टीवी एक्ट्रेस परिधि शर्मा ने मनीषा के निधन की खबर को कंफर्म करते हुए शोक व्यक्त किया है. परिधि ‘जोधा अकबर' में 'जोधा बाई' के किरदार में देखी गई थीं. परिधि ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मनीषा की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है, ‘ये खबर दिल तोड़ने वाली है. आरआईपी मनीषा यादव'. परिधि शर्मा का कहना है कि वे शो के बंद होने के बाद मनीषा के साथ लगातार टच में नहीं थीं. हालांकि मनीषा मुग़ल नाम के एक व्हाट्स एप ग्रुप में परिधि के साथ जुड़ी हुई थीं, जिसमें शो में बेगम बनी सभी अभिनेत्रियां थीं. इस ग्रुप के जरिए कभी कभार उनकी बात मनीषा से हो जाती थी और उनके निधन की खबर भी उन्हें इसी ग्रुप से मिली थी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Happy 1st Birthday my precious baby!!!♥️????
— Manisha Yadav (@manishayadav164) June 30, 2021
My little rainbow boy????you have been such a light in my life during a season of a hard year. I'm so blessed and thankful to be your mumma. I love you so much♥️♥️♥️ pic.twitter.com/GCxy5h4eWn
मनीषा यादव ने हाल ही में जुलाई में अपने बेटे का पहला जन्मदिन मनाया था, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा की थीं. इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, ‘पहला जन्मदिन मुबारक हो मेरे बच्चे. तुम मेरे जीवन में कठिन समय के दौरान एक रोशनी की तरह रहे हो. मैं तुम्हारी मां होने पर धन्य महसूस करती हूं. मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं'.
ये भी देखें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं