विज्ञापन

तनुश्री दत्ता के नाना पाटेकर को 'इविल डेड' कहने पर भड़के लोग, FICW ने कहा- आपको अपनी जुबान पर नियंत्रण रखना चाहिए

एआईसीडब्ल्यू ने तनुश्री दत्ता के दिवंगत एक्टर नाना पाटेकर को शैतान कहने वाले बयान पर कड़ी निंदा की. उन्होंने कहा- ऐसे शब्द इंसानियत के खिलाफ  

तनुश्री दत्ता के नाना पाटेकर को 'इविल डेड' कहने पर भड़के लोग, FICW ने कहा- आपको अपनी जुबान पर नियंत्रण रखना चाहिए
तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर को निधन के बाद कहा शैतान, लोगों ने लगाई लताड़
नई दिल्ली:

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने दिवंगत एक्टर नाना पाटेकर के निधन पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें 'इविल डेड' शैतान कहा. उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (एआईसीडब्ल्यू) ने भी अभिनेत्री के इस आपत्तिजनक बयान की कड़ी निंदा की है. एआईसीडब्ल्यू प्रेसिडेंट इंजीनियर सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक स्टेटमेंट जारी किया, जिसमें कहा गया किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद उनके बारे में ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करना इंसानियत के खिलाफ है. उन्होंने यह भी कहा कि आज तक फिल्म इंडस्ट्री में किसी के निधन के बाद किसी ने भी ऐसा बयान नहीं दिया है. 

नाना पाटेकर के परिवार के साथ हैं खड़े

सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने कहा, "एआईसीडब्ल्यू, महान अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता के 'इविल डेड' वाले बयान की कड़ी निंदा करता है. पूरी फिल्म इंडस्ट्री और पूरा देश नाना पाटेकर के निधन पर शोक में है. वे पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित थे, कारगिल युद्ध के दौरान देश की सेवा की थी और उनका नाम फाउंडेशन संकट में किसानों के परिवारों के साथ खड़ा रहा. हम उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़े हैं."

उन्होंने आगे कहा, "किसी व्यक्ति की मौत के बाद ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करना इंसानियत के खिलाफ है. आज तक हमारी फिल्म इंडस्ट्री में किसी ने किसी के निधन के बाद ऐसा बयान नहीं दिया है. आप पहली हैं और हम प्रार्थना करते हैं कि आप आखिरी हों. इस इंडस्ट्री के लोग जानते हैं कि ऐसे मौके पर क्या बोलना है और कब चुप रहना है. आपको अपनी जुबान पर नियंत्रण रखना चाहिए था."

यह भी पढ़ें | 1 दिन में 28 गाने गाने वाले कुमार सानू, शाहरुख, सलमान, आमिर नहीं, इस एक्टर को मानते हैं खूब जंचती आवाज

बयान छोटी सोच को दिखाता है

सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने अभिनेत्री को उनके काम से मतलब रखने की हिदायत दी और किसी भी व्यक्ति के बारे में गलत शब्दों का इस्तेमाल करने के लिए मना भी किया. उन्होंने कहा, "आपने कहा कि आप एक बड़े कार्यक्रम के लिए लखनऊ जा रही हैं और आपका पूरा दिन पहले से तय है. अपना काम करिए, किसी ने भी आपसे इस पर प्रतिक्रिया देने के लिए नहीं कहा था. आपका कार्यक्रम लखनऊ में हो या लंदन में, आप ध्यान दें या नहीं, किसी को दिलचस्पी नहीं है. जिस दिन देश एक महान कलाकार के निधन पर शोक मना रहा है, उस दिन अपने कार्यक्रम और अपनी योजनाओं के बारे में बात करना बहुत छोटी सोच को दिखाता है. हम नाना पाटेकर की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं."

तनुश्री दत्ता ने क्या कहा

नाना पाटेकर को लेकर दिए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "मेरे लिए तो वे 'इविल डेड' ही हैं. पिछले पांच साल में मैं जिस दौर से गुजरी हूं और जिन परेशानियों का सामना किया है, उसे कोई नहीं समझ सकता.  उस समय जो केस चल रहा था. आपको पता है कि केस वापस लेने के लिए मुझ पर कितना दबाव डाला गया था. मुझे लालच दिया गया और धमकियां मिली, लेकिन फिर भी मैंने केस वापस नहीं लिया. फिर, बाद में परेशान करने के लिए मेरी गाड़ी के साथ हादसे करवाने से लेकर फूड पॉइजनिंग कराने तक की कोशिश की गई. मैं जिन चीजों से गुजरी हूं, मेरे लिए तो वह इविल डेड ही हैं, जो इंसान इस तरह की परिस्थिति से गुजरा ही नहीं उसे क्या पता. हर किसी की परिस्थिति अलग होती हैं. मैंने, तो अपने नजरिए से बातें बोली हैं. नाना पाटेकर ने केस को बंद करवाया था. सारे सबूत हमारे पास थे, जिस दिन हमारे मेन विटनेस का सबूत कोर्ट में पेश होने वाला था, उसी दिन जज ने केस ही बंद कर दिया. आप सोचिए, हमें एक प्राइम विटनेस (हेयर ड्रेसर) को मनाने में पांच साल लग गए थे. क्योंकि उसको धमकियां आती थीं. हालांकि, उसने फिर भी हलफनामा कोर्ट में दे दिया था. बाद में कोर्ट आकर बयान दिया है कि मैडम जो भी बोल रही हैं, वह मैंने अपनी आंखों से देखा है. 

आगे उन्होंने कहा, पांच साल लगे उस हेयर ड्रेसर को मनाने में. उसको पीसीओ से धमकियां आती थी, लोग उसके घर पर जाते थे. फिर, हमें उसे आश्वासन देना पड़ा कि आपको कुछ नहीं होगा. हमने कई सोर्स लगाकर उसको कोर्ट ले गए थे, पांच साल बाद हमारी जीत होने वाली थी. उसी दिन कोर्ट ने केस बंद कर दिया. यह तो सबको पता है कि जरूरी नहीं है कि जो जीता है, वह सही है और जो नहीं जीता वो गलत है. यहां किसी की जीत नहीं हुई है. बहुत ही चालाकी से हम दोनों का पक्ष रखकर केस को बस बंद कर दिया, लेकिन इसका मतलब यह नहीं था कि मैं गलत थी और वह सही थे. जब मुझे परेशानी हुई और मुझ पर जैसा दबाव डाला गया था, मेरे साथ क्या कुछ नहीं हुआ है. मैं ऐसी इंसान थी जो बिना डरे बिंदास घूमकर आती थी और मेरी हालत ऐसी हो गई थी कि बाहर जाने के लिए मुझे दस बार सोचना पड़ता था. अजीब चीजें हो रही हैं. हमारी बिल्डिंग के नीचे, मैं बता नहीं सकती कि मेरे साथ क्या हुआ था. नाना पाटेकर बहुत अहंकारी आदमी थे और ईश्वर ने ही उनके प्राण हर लिए हैं. आपको बता नहीं सकती हूं कि मैं किस तरह से परेशान रही थी, मैं डिप्रेशन में चली गई थी." 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tanushree Dutta, Nana Patekar, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com