- मालदीव में यूं चिल कर रही हैं एक्ट्रेस
- समंदर किनारे जूस पीती आईं नजर
- अनुपमा शो में काव्या के किरदार में नजर आ हैं मदालसा
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) ने अपनी खूबसूरती और अंदाज से फैंस का दिल जीत लिया है. मदालसा की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है. उनके फोटो और वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा देते हैं, फिलहाल तो हाल ही में मदालसा का एक वीडियो सामने आया है जिसे देखने के बाद फैंस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं. वीडियो में मदालसा का बेहद ग्लैमरस लुक देखा जा सकता है. वे अपने वेकेशन को फुल इंजॉय कर रही हैं.
समंदर किनारे जूस पीती आईं नजर
मदालसा बीते दिनों अपने जन्मदिन के मौके पर मालदीव गईं थीं. जहां से उन्होंने एक से एक खूबसूरत तस्वीर साझा की थी. वहीं अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वे स्विमवियर पहने नजर आ रही हैं. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वे समंदर के बीचों बीच वे में जूस पी रही हैं. यह देखकर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा-' ज्यादा पोज मत मारो गिर गईं तो वो काव्या का नया लुक कैसे देखेंगे', वहीं दूसरे यूजर ने कहा- 'जरा संभाल कर'
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
टीवी सीरियल में आ रही हैं नजर
बता दें कि मदालसा (Madalsa Sharma) मिथुन चक्रवर्ती की बहू हैं. उनका इंडस्ट्री से पुराना नाता है. फिलहाल तो वे टीवी सीरियल 'अनुपमा' (Anupamaa) में नजर आ रही हैं. उनके काव्या के किरदार को खूब पसंद किया जा रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं