लाफ्टर शेफ जितना पहले सीजन में पॉपुलर रहा. उतना ही दर्शकों का प्यार दूसरे सीजन को दे रहे हैं, जिसमें रुबीना दिलैक, मन्नारा चोपड़ा, राहुल वैद्य, करण कुंद्रा, कृष्णा अभिषेक, सुदेश लहिरी जैसे सितारे एंटरटेन करते नजर आ रहे हैं. इसके चलते ऑडियंस का एंटरटेनमेंट तगड़ा हो रहा है. इसी बीच फैंस की भारी मांग के कारण शो को 1 अप्रैल से आगे बढ़ा दिया गया है, जो पहले ऑफ एयर होने वाला था. लेकिन फैंस के लिए बुरी खबर ये हैं कि अपनी पहले की कमिटमेंट्स और बिजी शेड्यूल के चलते मन्नारा चोपड़ा शो को अलविदा कह रही हैं.
शो छोड़ने पर मनारा चोपड़ा ने कहा, “आगे बढ़ना कभी भी आसान नहीं होता, खासकर तब जब ऐसा लगता है कि आप अपने पीछे एक परिवार को छोड़ रहे हैं. लेकिन पिछली कमिटमेंट्स के कारण मेरा ध्यान अपनी ओर आकर्षित हो रहा है, इसलिए अब अपने लाफ्टर शेफ परिवार को अलविदा कहने का समय आ गया है, जिसे मैंने बनाया है. सबसे अनोखे व्यंजन बनाना और हंसी-मजाक करना, यह शो कभी भी काम जैसा नहीं लगा - यह घर जैसा लगा. मैं हमेशा दोस्तों, हंसी-मजाक और उन यादों को संजो कर रखूंगी जो हमने साथ मिलकर बनाई हैं, खासकर सुदेश लहरी जी के साथ मंच शेयर करना, जो अपने आप में एक कॉमेडी लीजेंड हैं. मुझे खाना पकाने की दुनिया से परिचित कराने के लिए कलर्स का शुक्रिया - यह सब बिग बॉस 17 में एक साधारण 'चाय' से शुरू हुआ था, लेकिन लाफ्टर शेफ़्स ने मुझे इस कला से वाकई प्यार करवा दिया - जब तक कि हम फिर से न मिलें!”
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इसी बीच कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि निया शर्मा शो में उनकी जगह लेंगी, जो लाफ्टर शेफ्स के पहले सीजन में सुदेश लहिरी के साथ जोड़ी के लिए काफी फेमस हुई थीं. वहीं फैंस उन्हें काफी पसंद करते हैं. जबकि कहा जा रहा है कि मन्नारा चोपड़ा ने शो छोड़ने का फैसला खतरों के खिलाड़ी 15 के लिए लिया है, जो इन दिनों चर्चा में है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं