ओटीटी पर छाए रहने वाला शो लाफ्टर शेफ अब खत्म हो चुका है और इसके साथ ही हमारे पास तीसरे सीजन के विनर्स के नाम भी आ चुके हैं और जैसा कि शुरुआत से ही क्लियर था टीवी स्टार्स अली गोनी और जन्नत जुबैर सबसे ज्यादा स्टार्स के साथ शो के विनर रहे. अली गोनी के कॉन्फिडेंस और जन्नत की सीखने की ललक ने उन्हें एक बेस्ट जोड़ी के तौर पर उभारा और उनका यही बॉन्ड उन्हें कई मुश्किल चैलेंजेस में भी मददगार साबित हुआ.
ग्रैंड फिनाले का सेलिब्रेशन कुछ और खास हो गया जब रोहित शेट्टी अपने शो 'खतरों के खिलाड़ी' के कंटेस्टेंट्स के साथ इस शो के सेट पर पहुंचे. इसके कई क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. शो में विनर बनने को लेकर जब जन्नत से बात की गई तो उन्होंने कहा, लाफ्टर शेफ एक यूनीक शो है जहां केवल एक विनर या एक विनिंग टीम नहीं होती. अली और मैंने ट्रॉफी जरूर उठाई है लेकिन मुझे लगता है कि इस शो से जुड़ा हर एक शख्स विनर है. हमने साथ में बहुत इंजॉय किया है, हंसे हैं, बहुत कुछ सीखा है, साथ होने का अहसास अपने आप में इस सफर को बहुत खास बनाता है.
जियो हॉटस्टार पर सबसे ज्यादा देखा जा रहा था लाफ्टर शेफ
कलर्स पर टेलीकास्ट होने वाला ये शो ओटीटी प्लैटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर काफी हॉट प्रॉपर्टी रहा है. बात करें इस वक्त की तो फिलहाल भी ये शो जियो हॉटस्टार पर भारत में सबसे ज्यादा देखा जा रहा है. ये रिपोर्ट्स बताती हैं कि इस शो ने पॉपुलैरिटी के मामले में अच्छे-अच्छे शो और सीरीज को पीछे छोड़ दिया है. होस्ट के तौर पर भारती सिंह और शेफ हरपाल की केमिस्ट्री, इनके अलावा कृष्णा अभिषेक-कश्मीरा शाह, सुदेश लहरी-निया शर्मा, अंकिता लोखंडे-विक्की जैन इन सभी की नोंक-झोंक और खाना बनाने के नाम पर हालत देखना एक अलग ही मैड राइड है जिसे देखकर कभी कभी तो हंसते-हंसते पेट में बल पड़ जाते थे. सभी कंटेस्टेंट शो के फिनाले के बाद भावुक होते दिखे. उम्मीद है कि ये शो अपने चौथे सीजन के साथ जल्द वापसी करेगा.
यह भी पढ़ें: Indian Idol 16 winner: ज्योतिर्मयी नायक ने जीता इंडियन आइडल-16, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला इतने लाख का चेक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं