विज्ञापन
This Article is From Aug 29, 2019

Kumkum Bhagya Written Update: अपनी जान लेने पर उतारू है आलिया, 'कुमकुम भाग्य' में मचेगा जमकर हंगामा

Kumkum Bhagya Written Update: सीरियल 'कुमकुम भाग्य (Kumkum Bhagya)' के अपकमिंग एपिसोड में जानिए क्या होगा.

Kumkum Bhagya Written Update: अपनी जान लेने पर उतारू है आलिया, 'कुमकुम भाग्य' में मचेगा जमकर हंगामा
Kumkum Bhagya Written Update: सीरियल 'कुमकुम भाग्य' में जानिए क्या होगा
  • 'कुमकुम भाग्य' में जानिए आज क्या होगा?
  • आलिया को बचाएगा पूरब
  • दिशा को लगा बड़ा झटका
नई दिल्ली:

Kumkum Bhagya Written Update: जी टीवी के शो 'कुमकुम भाग्य (Kumkum Bhagya)' में हर दिन कोई-ना-कोई तूफान आ ही जाता है. सीरियल 'कुमकुम भाग्य (Kumkum Bhagya)' के पिछले एपिसोड में दिखाया गया कि पूरब, अभी से बात करने की कोशिश करता है. वो अभी को बताता है कि वो दिशा के साथ रहना चाहता है. पूरब, अभी को ये भी बताता है कि वो इस उलझन में है क्योंकि वो आलिया को भी नहीं छोड़ सकता. अभी, पूरब को समझाते हुए कहता है कि अगर उसे लगता है कि दिशा उसे खुश रख सकती है तो उसे सब कुछ पीछे छोड़कर दिशा के साथ रहना चाहिए.

संजय लीला भंसाली को जवाब देने जा रहे हैं सलमान खान, कुछ यूं कर रहे हैं तैयारी

सृति झा (Sriti Jha) और शब्बीर आहलुवालिया (Shabir Ahluwalia) के शो 'कुमकुम भाग्य' के पिछले एपिसोड में दिखाया गया कि पूरब आलिया को लेकर टेंशन में है कि जब उसको इस बारे में पता चलेगा तो कहीं वो खुद को नुकसान ना पहुंचा ले. थोड़ी देर बाद आलिया आती है और पूरब पर आरोप लगाती है कि उसने उसे धोखा दिया है. पूरब गलती से दिशा को फोन लगा देता है जिसके बाद आलिया घर छोड़कर चली जाती है.

केबीसी की वजह से इस कंटेस्टेंट को मिला पत्नी का साथ, अमिताभ बच्चन के सामने बोले 'आई लव यू...'देखें Video

सीरियल 'कुमकुम भाग्य (Kumkum Bhagya)' के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि आलिया गुस्से में घर से चली जाएगी. जिसके बाद वो तेज रफ्तार कार को आता देखेंगे और उसके सामने सुसाइड करने की कोशिश करेगी. हालांकि पूरब उसको कार के नीचे आने से बचा लेगा. आलिया उसे रोते हुए हग कर लेती है, वहीं कार में बैठी दिशा ये सब देख लेती है. अब देखना होगा कि क्या दिशा, पूरब को हमेशा के लिए छोड़कर चली जाएगी.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kumkum Bhagya August 29 2019 Written Update, Prachi Kumkum Bhagya, Riya Kumkum Bhagya, Kumkum Bhagya Written Update
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com