विज्ञापन
This Article is From Apr 10, 2018

इस टीवी एक्ट्रेस ने नए अंदाज में किया डांस, इंस्टाग्राम पर डाला VIDEO

टीवी एक्ट्रेस अपनी प्रमोशन के लिए आजकल खुद के सोशल मीडिया पेजों का इस्तेमाल करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

इस टीवी एक्ट्रेस ने नए अंदाज में किया डांस, इंस्टाग्राम पर डाला VIDEO
टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट
  • किश्वर मर्चेंट ने किया डांस
  • मंदिरा बेदी ने भी किया था ऐसा डांस
  • लोगों को वीडियो आ रहा पसंद
नई दिल्ली: टीवी एक्ट्रेस अपनी प्रमोशन के लिए आजकल खुद के सोशल मीडिया पेजों का इस्तेमाल करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहने वाली टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह कुछ अलग अंदाज में डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं. ऐसा डांस पहले भी एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के द्वारा अपने बेटे के साथ करते हुए देखा जा चुका है. किश्वर मर्चेंट ने यह डांस एक विज्ञापन को प्रमोट करते हुए किया है, जोकि एक चैलेंज जैसा है. 'जॉलीबम्स' शेक डांस नाम के इस कैंपेन में कई एक्ट्रेस शामिल होते हुए दिख रही हैं. 

बिग बॉस की इस जोड़ी की जिंदगी में आया तूफान, बीवी बन गई बहन...
 

किश्वर जॉली बम्प्स गाने पर डांस कर रही हैं और वह अपने फैन्स को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं. इस वीडियो को अब तक 2 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. बता दें कि बिग बॉस सीजन 9 में भी यह जोड़ी काफी प्रसिद्ध हुई थी.

किश्‍वर और सुयश की उम्र में काफी अंतर है और शुरुआत में इस जोड़ी के भविष्‍य को लेकर काफी कयास लगाए जा रहे थे. शादी के कुछ दिनों पहले भी किसी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर किश्‍वर की उम्र को लेकर एक कमेंट किया था, जिसपर सुयश ने कड़ा विरोध जताते हुए किश्‍वर का पूरा साथ दिया था.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kishwar Marchant, Kishwar Marchant Dance, Jolly Bum Shake
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com