टीवी के सितारों को कई बार पहचान बनाने में कई साल लग जाते हैं तो कुछ सेलेब्स अपने पहले ही सीरियल से हर जगह छा जाते हैं. वो कितने भी सीरियल्स में काम कर लें लेकिन लोग उन्हें पुराने वाले सीरियल के नाम से ही बुलाते हैं. टीवी की दुनिया में ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं. ऐसी ही एक एक्ट्रेस हैं परिधि शर्मा. परिधि ने जोधा अकबर में काम किया था. इस शो में उन्होंने जोधा का किरदार निभाया था. परिधि ने जोधा अकबर के बाद कई सीरियल्स में काम किया लेकिन लोग आज भी उन्हें जोधा ही कहते हैं. परिधि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं. अब उन्होंने अपनी एक डांस वीडियो शेयर की है.
जोधा बेगम ने शम्मी कपूर के गाने पर लगाए ठुमके
परिधि ने सोशल मीडिया पर पुराने गाने पर डांस करते हुए वीडियो शेयर किया है. वीडियो में परिधि आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं. उन्होंने शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई है जिसमें वो काफी क्यूट लग रही हैं. परिधि के डांस की वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है की परिधि बहुत ही मस्ती के साथ डांस कर रही हैं. भले ही परिधि छोटे परदेस से दूर हो लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस उनको देखने का कोई भी मौका नहीं चूकते. एक बार फिर परिधि का यह अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है. जोधा बेगम के इस अंदाज पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं.
-
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
फैंस ने कहा -रुको शहंशाह को बताते हैं
परिधि के डांस वीडियो पर फैंस कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं. एक ने लिखा- वाह जोधा जी. वहीं दूसरे ने लिखा- क्लासिक पर वापसी, और का इंतजार है. एक ने मजे लेते हुए लिखा- जोधा अब मैं शहंशाह को बता दूंगी कि आप ऐसे ऐसे डांस करते हैं. साथ में हंसने वाली इमोजी पोस्ट की. वर्कफ्रंट की बात करें तो परिधि ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आए शो तेरे मेरे सपने से की थी. उसके बाद वो कई सीरियल्स में नजर आईं. उन्हें पॉपुलैरिटी जोधा अकबर से मिली थी. उसके बाद वो 'पटियाला बेब्स', 'जग जननी मां वैष्णो देवी', 'चीकू की मम्मी दूर की' जैसे सीरियल्स में काम कर चुकी हैं.
Bade Miyan Chote Miyan: 5 पॉइंट्स में जानें आखिर क्यों फ्लॉप हुई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं