बिग बॉस के ओटीटी सीजन के खत्म होने के बाद अब फैंस के सिर पर बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) का खुमार चढ़ा हुआ है. इस बार की अनोखी थीम और कंटेस्टेंट की खट्टी मीठी नोकझोक फैंस को खूब पसंद आ रही है. शो में बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा रहीं शमिता शेट्टी भी बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रही हैं. इस सीजन में आने के बाद से वे लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं. कभी शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) की करण कुंद्रा के साथ नोंकझोंक देखी जा सकती है तो कभी जय भानुशाली उन्हें बापट सरनेम से चिढ़ाते नजर आते हैं.
जय ने जोड़ा बापट सरनेम
जब से शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) इस शो का हिस्सा बनी हैं. उनके और राकेश बापट की केमिस्ट्री की बातें चारों तरफ चल रही हैं. इसी दौरान जय भानुशाली भी उन्हें चिढ़ाते नजर आते हैं. वे शमिता को 'शमिता शेट्टी बापट' के नाम से पुकारते हैं जिसके बाद शमिता शर्माने लगती हैं और बोलती हैं मारूंगी तुमको.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यूं शर्माती दिखीं शमिता
शमिता शेट्टी (Shamita Shetty Video) का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसमें देख सकते हैं कि जय शमिता से नई दुल्हन की तरह व्यवहार करने को कहते हैं. वे उन्हें वैसे ही शर्माने को कहते हैं. जिसके बाद शमिता भी नई नवेली दुल्हन की तरह शर्माती नजर आती हैं सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं