विज्ञापन
This Article is From Feb 08, 2022

इंडियाज गॉट टैलेंट में हुनर दिखाने का मिलेगा मौका, यहां बनाकर भेजें अपना वीडियो

शॉर्ट वीडियो ऐप मौज ने सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के इंडियाज गॉट टैलेंट के साथ ऑडीशन होस्ट  करने के लिए साझेदारी की है.

इंडियाज गॉट टैलेंट में हुनर दिखाने का मिलेगा मौका, यहां बनाकर भेजें अपना वीडियो
मौज ऐप ने सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के साथ साझेदारी की
नई दिल्ली:

शॉर्ट वीडियो ऐप मौज ने सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के इंडियाज गॉट टैलेंट (IGT) के साथ वाइल्ड कार्ड एंट्री के लिए ऑडिशन होस्ट करने के लिए साझेदारी की है. 6 फरवरी से 27 फरवरी तक मौज यूजर्स अपना टैलेंट दिखाने के लिए वीडियो बना सकते हैं और इसे हैशटैग इंडियाज गॉट टैलेंट के साथ के साथ ऐप पर अपलोड कर सकते हैं. भाग लेने वालों में से एक टैलेंटेड और भाग्यशाली विजेता को वाइल्डकार्ड एंट्री के रूप में आईजीटी के मौजूदा सीजन का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा.

इस साझेदारी के माध्यम से मौज यूजर्स को अपना टैलेंट दिखाने और भारतीय टेलीविजन के टैलेंट प्लेटफॉर्म का हिस्सा बनने का अवसर मिलेगा. वर्तमान में मौज अपने प्लेटफॉर्म पर देश भर से 160 मिलियन से अधिक एक्टिव यूजर्स और क्रिएटर्स को आगे बढ़ने का मौका दे रहा है. टैलेंटेड यूजर्स को सहयोग करने के लिए मौज, 'मौज फॉर क्रियेटर्स' नाम से एक प्रोग्राम चला रहा है. यह उन्हें कंटेंट की रणनीति, ग्रूमिंग और ट्रैनिंग के माध्यम से एक सफल मौज प्रोफाइल बनाने में मदद करता है.

अपने 9वें सीजन में आईजीटी देश भर से अद्भुत और बेजोड़ टैलेंट को सामने ला रहा है, जिसकी वजह से उनके लिए अवसरों के द्वार खुल रहे हैं. इस सीजन में डांसर्स से लेकर सिंगर्स तक असाधारण रूप से दिल को छू लेने वाले और शानदार प्रदर्शन करने वाले कलाकार नजर आ रहे हैं. जादूगर, कॉमेडियंस, रैपर बीट बॉक्सर, स्टंटमैन, और इन सबके बीच असाधारण टैलेंट नजर आए. इसे होस्ट कर रहे हैं अर्जुन बिजलानी. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्तियों, किरण खेर, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, बादशाह और मनोज मुंतशिर ने जज होंगे. 

‘इंडियाज गॉट टैलेंट' शो ‘गॉट टैलेंट' का इंटरनेशनल एडाप्शन है. यह सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन द्वारा लाइसेंस प्राप्त है.2006 में ‘अमेरिकाज गॉट टैलेंट' के प्रसारण के बाद से इस फॉर्मेट को 70 से अधिक देशों में एडॉप्ट किया गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Short Video App Moj, Sony Entertainment Television, India's Got Talent, Kirron Kher, Shilpa Shettty, Badshah, Manoj Muntashir, Sony Entertainment Televsion, Indias Got Talent
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com