विज्ञापन

एक एप, जो पूरी करती है इच्छा, लेकिन मौत की कीमत पर, नेटफ्लिक्स की ये नई हॉरर सीरीज वीकेंड पर देखें जरूर 

 If Wishes Could Kill Review: नेटफ्लिक्स पर हॉरर सीरीज आई है, जिसकी कहानी एक एप पर बेस्ड है, जो आपकी मनोकामना तो पूरी करती है. लेकिन उसकी कीमत मौत है. 

एक एप, जो पूरी करती है इच्छा, लेकिन मौत की कीमत पर, नेटफ्लिक्स की ये नई हॉरर सीरीज वीकेंड पर देखें जरूर 
नेटफ्लिक्स पर आई कोरियन हॉरर सीरीज
नई दिल्ली:

वीकेंड आ गया है और ओटीटी पर अगर आप नई सीरीज देखने चाहते हैं तो नेटफ्लिक्स की नई हॉरर सीरीज पर जरुर देखें. कोरियन ड्रामा के शौकीन दर्शकों को यह सीरीज काफी पसंद आने वाली है क्योंकि अब तक ऑल ऑफ अस आर डेड और स्वीट होम जैसी सीरीज दर्शकों को खूब पसंद आई है. वहीं अब एक नई हॉरर सीरीज आई है, जिसका नाम है इफ विशेज कुड किल (If Wishes Could Kill). यह एक टीन ड्रामा, टेक हॉरर और गूढ़ रहस्य दिखाया गया है, जो एक अभिशाप को तोड़ने की कोशिश करते हैं. 

If Wishes Could Kill की कहानी

8 एपिसोड के इस के ड्रामा की शुरूआत स्कूल के कुछ दोस्तों से होती है, जो एक जानलेवा एप डाउनलोड करते हैं, जिसका नाम है जिरिगो. यह आपकी इच्छाएं पूरी करता है. इसके लिए आपको खुद का एक वीडियो बनाते हुए इच्छा मांगनी होगी. वहीं आपकी इच्छा पूरी भी हो जाएगी. लेकिन इसके बाद शुरू होगा 24 घंटे का काउंटडाउन, जो आपकी मौत का समय होगा. वहीं जैसे ही आपको 24 घंटे पूरे होंगे इच्छा मांगने वाले की मौत हो जाएगी. 

ये भी पढे़ं- माइकल जैक्सन की बायोपिक पर भारी सुपरस्टार की 16 साल पुरानी फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग से किया कब्जा

If Wishes Could Kill कैसी है

बात करें कहानी की तो शुरूआत थोड़ी धीमी होती है. लेकिन जैसे जैसे इस खूनी खेल की शुरूआत होती है कहानी दिलचस्प मोड़ लेती हुई नजर आती हैं. कहानी में कोरियाई शमनवाद को भी दिखाया गया है, जो इस एप के खूनी खेल को रोकने की कोशिश करते हैं और कामयाब भी होते हैं. लेकिन इसी के साथ कहनी के अंत में दूसरे सीजन की उम्मीद की झलक दिखाई गई है.  

ये भी पढे़ं- दीपिका सिंह ने किया माधुरी दीक्षित के ‘डोला रे डोला' गाने पर ऐसा डांस, ट्रोल नहीं फैंस कर रहे तारीफ, कहा- बहुत ही सुंदर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com