जी टीवी का फेमस टेलिविजन शो हिटलर दीदी तो आपको याद ही होगा, जिसमे इंदिरा शर्मा नाम की लड़की ऊपर से तो बहुत स्क्रिप्ट होने का दिखावा करती थीं पर अंदर से बहुत सॉफ्ट थीं. जी हां, हम बात कर रहे हैं इंदिरा शर्मा का रोल निभाने वाली रति पांडे की, जिन्होंने टीवी इंडस्ट्री में सिर्फ हिटलर दीदी ही नहीं बल्कि कई बेहतरीन शो किए. लेकिन इतने सालों से हिटलर दीदी यानी की रति पांडे है कहां और क्या करती हैं,आइए हम आपको दिखाते हैं उनका लेटेस्ट वीडियो और उनका नया अवतार.
टेलीविजन एक्ट्रेस रति पांडे ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो करीना कपूर की फिल्म जब वी मेट के फेमस गाने बरसेगा सावन झूम झूम के पर रील बनाते हुए नजर आ रही हैं और सिंपल लुक, माथे पर बिंदी लगाए बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अब जरा इस वीडियो में ही देख लीजिए जिसमें हिटलर दीदी ओवर साइज्ड शर्ट और ब्लू डेनिम शॉर्ट्स पहने सिजलिंग पोज देती नजर आ रही हैं, उनका ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर धमाल मचा चुका है.
उन्होंने 2006 में आइडिया ज़ी सिने स्टार्स में एक कंटेस्टेंट के रूप में काम करना शुरू किया. इसके बाद वह तेलुगू फिल्म स्टूडेंट्स में भी नजर आ चुकी हैं, हालांकि टीवी पर बतौर एक्ट्रेस रति ने 2007 में सीरियल शादी स्ट्रीट से एंट्री की.
रति पांडे के करियर का सबसे हिट शो 2008 में मिले जब हम तुम था, जिससे उन्हें खूब लोकप्रियता मिली. रति पांडे ने इसके अलावा सीआईडी, रात होने का डर, पोरस जैसे कई टीवी शो में रोल किया है, कम ही लोग ही जानते हैं कि रति पांडे एक एथलीट भी है और जैवलिन थ्रो करती हैं.
Ali Fazal और Richa Chadha नए प्रोजेक्ट्स पर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं