14 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाने वाला है, जिसकी शुरूआत 13 मार्च से ही शुरू हो जाएगी. लेकिन 10 दिन पहले लगता है लोगों पर रंगों का असर चढ़ना शुरू हो गया है. दरअसल, भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारीलाल यादव और टेलीविजन की मशहूर अदाकारा रति पांडेय की जोड़ी का इस होली पर धमाल मचाने के लिए नया गाना आया है. यह एस आर के म्यूजिक प्रा. लि. प्रस्तुत उनकी अपकमिंग फिल्म 'रिश्ते' का है, जिसका नाम 'बंगला में उड़ेला अबीर' है, जो यूट्यूब पर आते ही धूम मचा रहा है और फैंस के बीच वायरल हो रहा है.
खेसारीलाल यादव और राज नंदनी की आवाज में बने इस गाने को एसआरके म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब पर रिलीज किया गया. यह गाना आते ही फैंस के बीच लोकप्रिय हो गया और सोशल मीडिया पर छा गया. दो दिन में इस गाने को देखने वालों की संख्या 90 लाख को पार कर गई है. इस गाने में खेसारीलाल यादव और रति पांडेय की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. गाने में होली के रंग, मस्ती और धमाल का जबरदस्त तड़का लगाया गया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस गाने में दोनों कलाकारों ने होली की उमंग को पूरी तरह से जीवंत कर दिया है. गाने के दृश्य एक भव्य सेट पर फिल्माए गए हैं, जहां चारों तरफ रंग, गुलाल और होली की मस्ती देखने को मिलती है. फिल्म की निर्माता शर्मिला आर. सिंह और प्रस्तुतकर्ता रौशन सिंह ने इस गाने को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, "हमारी फिल्म 'रिश्ते' में रिश्तों की गहराई और पारिवारिक मूल्यों को दर्शाने की पूरी कोशिश की गई है. यह गाना होली के जश्न में रंग भरने का काम करेगा. खेसारीलाल यादव और रति पांडेय की जोड़ी ने शानदार परफॉर्मेंस दी है. हमें उम्मीद है कि यह गाना दर्शकों के बीच सुपरहिट होगा और होली के जश्न में एक नई जान डाल देगा."
गाने में खेसारीलाल यादव की जबरदस्त एनर्जी और उनकी दमदार आवाज ने चार चांद लगा दिए हैं. वहीं, रति पांडेय की दिलकश अदाएं और शानदार एक्सप्रेशन फैंस को बेहद पसंद आ रहे हैं। यह पहली बार है जब खेसारीलाल और रति पांडेय किसी गाने में साथ नजर आए हैं, और उनकी जोड़ी ने आते ही धमाल मचा दिया है।
गाने के रिलीज होते ही यूट्यूब पर इसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं और लोग इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। फैंस ने खेसारीलाल यादव और रति पांडेय की जोड़ी की तारीफ करते हुए इसे होली का सबसे बेहतरीन गाना बताया है। कमेंट सेक्शन में फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
इस फिल्म में खेसारीलाल यादव और रति पांडेय के अलावा कई दमदार कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इनमें आकांक्षा पुरी, विनोद मिश्रा, समर्थ चतुर्वेदी, सुजान सिंह, संजीव मिश्रा, युगांत पाण्डेय, माया यादव, निशा झा, रंभा सहनी, जया पाण्डेय, प्रियांशु सिंह, विजया लक्ष्मी सिंह, दिलीप यादव और सोनू पाण्डेय शामिल हैं। फिल्म का निर्देशन और लेखन प्रेमांशु सिंह ने किया है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं