ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज का इलाज करवा रहीं टीवी एक्ट्रेस हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक फोटो शेयर कर पुरानी यादें ताजा कीं. हीना ने कहा, उन्हें कश्मीर की बहुत याद आती है. जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जन्मी हिना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फोटो शेयर की. यह तस्वीर कैंसर का इलाज कराने से पहले की है. हिना ने अपने पुराने दिनों का याद करते हुए फोटो कैप्शन दिया, 'यह जगह मेरे दिल के बहुत करीब है. मुझे कश्मीर की बहुत याद आती है'. बता दें कि हिना ने हाल ही में अपनी मां का जन्मदिन मनाया. हिना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था.

हिना ने ये तस्वीर स्टोरी पर शेयर की
हिना की मां ने कहा, मेरी एक ही इच्छा है कि हिना अगली बार इस समय तक पूरी तरह से ठीक हो जाए और फिर हम जश्न मनाएंगे. यही मेरी दिल से इच्छा है. हिना की मां ने कैप्शन में लिखा था, आपके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और लंबी उम्र की कामना करती हूं..आमीन. 28 जून को हिना खान ने अपने फैंस के सामने अपनी बीमारी के बारे में बताया था. उन्होंने कहा कि कुछ जरूरी जानकारी शेयर करना चाहती हूं उनके साथ जो मुझे प्यार करते हैं और मेरी परवाह करते हैं. मुझे स्टेज थ्री ब्रेस्ट कैंसर का पता चला है. मैं सभी को बताना चाहती हूं कि मैं ठीक हूं. मैं इस बीमारी पर काबू पाने के लिए तैयार हूं. मेरा इलाज शुरू हो चुका है, और मैं इससे और भी मजबूत होकर उभरने के लिए हर जरूरी काम करने के लिए तैयार हूं.
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
हिना को सबसे लंबे समय तक चलने वाले फैमिली ड्रामा 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा के किरदार के लिए जाना जाता है. हिना के साथ, शो में पहले करण मेहरा, शिवांगी जोशी, मोहसिन खान, प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा ने काम किया था. 36 साल की हिना ने 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 8', 'बिग बॉस 11' और 'बिग बॉस 14' जैसे रियलिटी शो में भी हिस्सा लिया है. वह 'कसौटी जिंदगी की' जैसे शो का हिस्सा रही हैं जिसमें उन्होंने कोमोलिका का रोल कर खूब तारीफें बटोरी थीं.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं