विज्ञापन
This Article is From Nov 15, 2017

एक ही झटके में Bigg Boss 11 से बाहर हुई थीं ढिंचैक पूजा, लेकिन मिला एक और मौका

बिग बॉस के घर से बाहर होने की वजह से ढिंचैक पूजा के फैन्स को जरूर निराशा हुई होगी. लेकिन अब ऐसी खबर आ रही है कि उनके चेहरे पर मुस्कान दौड़ जाएगी.

एक ही झटके में Bigg Boss 11 से बाहर हुई थीं ढिंचैक पूजा, लेकिन मिला एक और मौका
ढिंचैक पूजा
  • बिग बॉस से जल्द बाहर होना पड़ा था ढिंचैक को
  • घर में रहकर गाना भी बनाया था
  • फिर से कर रही हैं वापसी
नई दिल्ली: बिग बॉस के घर से बाहर होने की वजह से ढिंचैक पूजा के फैन्स को जरूर निराशा हुई होगी. लेकिन अब ऐसी खबर आ रही है कि उनके चेहरे पर मुस्कान दौड़ जाएगी. यूट्यूब स्टार को बिग बॉस 11 के बाद एक और मौका मिल गया है कि वे टीवी पर नजर आ सकें. टीवी शो ‘एंटरटेनमेंट की रात’ के लिए साइन किया गया है. यह भी रियलिटी शो है, जिसमें सेलेब्रिटी आएंगे और मजे लगाएंगे. इसके प्रोमो में आरजे मलिश्का क्रिकेटर हरभजन सिंह की खिंचाई करती नजर आ रही हैं. यही नहीं, रवि दुबे और आदित्य नारायण भी रैप करते दिखे हैं.

Video : बिग बॉस सीजन-11 में सलमान खान ने लगाए ठुमके



यह भी पढ़ें : Youtube पर मचाई इस गाने ने ऐसी धूम, लोग हैं कि देखे ही जा रहे हैं

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, शो के निर्माताओं का मानना है कि ‘एंटरटेनमेंट की रात’ के लिए ढिंचैक पूजा परफेक्ट चॉयस हैं क्योंकि उनमें वो बात है जो शो के लिए जरूरी है. पूजा शो के लिए अपनी मंजूरी दे चुकी हैं, और वे जल्द ही शूटिंग शुरू करने वाली हैं. पूजा ने बिग बॉस की छोटी-सी पारी में अपने बड़े हाथ दिखा दिए थे. उन्होंने दिखाया था कि वे एंटरटेनिंग हैं. बिग बॉस ने उन्हें एक गाना बनाने का टास्क भी दिया था, जिसे उन्होंने बखूबी निभाया. हालांकि साथी कंटेस्टेंट लव त्यागी के साथ उनका नाम भी जोड़ा गया था. लेकिन इन सबसे बेपरवाह लोगों को एंटरटेन करती रहीं, और जल्द ही घर से बाहर हो गई.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...  
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss 11, Dhinchak Pooja
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com