विज्ञापन
This Article is From Jun 21, 2021

दीपिका सिंह ने साड़ी पहन ‘पानी पानी’ पर लगाए जबरदस्त ठुमके, फैन्स बोले- श्रीदेवी लग रही हो...देखें Video

दीपिका सिंह का एक डांस वीडियो सामने आया है, जिसमें वे बादशाह के लेटेस्ट रिलीज गाने ‘पानी-पानी’ पर जबरदस्त अंदाज में डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं.

दीपिका सिंह ने साड़ी पहन ‘पानी पानी’ पर लगाए जबरदस्त ठुमके, फैन्स बोले- श्रीदेवी लग रही हो...देखें Video
दीपिका सिंह डांस वीडियो
  • वायरल हुआ दीपिका सिंह का डांस वीडियो
  • बादशाह के गाने 'पानी पानी' पर किया डांस
  • टीवी एक्ट्रेस हैं दीपिका
नई दिल्ली:

दीपिका सिंह भले ही अपने डांस के लिए सोशल मीडिया पर कितना भी ट्रोल की जाती हों, लेकिन इसके बावजूद वे डांस वीडियोज शेयर करना नहीं भूलतीं. दीपिका ट्रोल होने के बाद भी अपने डांस वीडियो फैन्स संग साझा करती हैं, जिससे पता चलता है कि उन्हें डांस करना कितना पसंद है. इसी क्रम में एक बार फिर दीपिका का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे बादशाह के लेटेस्ट रिलीज गाने ‘पानी-पानी' पर डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं.

दीपिका सिंह ने अपने इस वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसे उनके फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं. वीडियो में दीपिका ने ब्लैक एंड व्हाइट कलर की इंडो वेस्टर्न साड़ी पहनी है और वे बादशाह के गाने ‘पानी पानी' पर खूबसूरत अंदाज में डांस कर रही हैं. दीपिका के इस वीडियो पर उनके फैन्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘मैं इसी गाने पर आपके डांस का इंतजार कर रहा था'. तो वहीं एक ने लिखा है, ‘जब डांस आता नहीं तो करती क्यों हो?'. एक यूजर ने तो दीपिका की तुलना दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी से करते हुए लिखा है, ‘बिल्कुल श्रीदेवी लग रही हो'.

इस तरह से दीपिका सिंह के वीडियो पर फैन्स ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं. वीडियो को अब तक 34 हजार से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. बता दें, इससे पहले एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे ‘बेदर्दी से प्यार का' गाने पर डांस करती हुई नजर आई थीं. इसे भी उनके फैन्स ने खूब पसंद किया था.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deepika Singh, Deepika Singh Dance, Deepika Singh Video. Deepika Singh Dance Video, Paani Paani
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com