विज्ञापन
This Article is From Feb 06, 2021

'चिंकी मिंकी' ने हनी सिंह के गाने 'सईयां जी' पर यूं किया जोरदार डांस, Video ने जीता फैन्स का दिल

'चिंकी मिंकी' (Chinki Minki) यानी सुरभि समृद्धि (Surabhi Samriddhi) का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है.

'चिंकी मिंकी' ने हनी सिंह के गाने 'सईयां जी' पर यूं किया जोरदार डांस, Video ने जीता फैन्स का दिल
'चिंकी मिंकी' (Chinki Minki) का डांस वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

'चिंकी मिंकी' (Chinki Minki) यानी सुरभि समृद्धि (Surabhi Samriddhi) के सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब चर्चे हैं. दोनों के डांस वीडियो लोगों को इस कदर पसंद आते हैं कि वो तुरंत वायरल हो जाते हैं. 'चिंकी मिंकी' (Chinki Minki) नए-नए गानों पर बेहतरीन डांस वीडियो फैन्स के बीच शेयर करती हैं. इस बार दोनों ने हनी सिंह (Honey Singh) और नुसरत भरूचा (Nusrat Bharucha) के हालिया रिलीज गाने 'सईयां जी' (Saiyaan Ji Song) पर जोरदार डांस किया है, जो खूब देखा जा रहा है.

Mia Khalifa ने किया किसान आंदोलन का सपोर्ट, जानें उनके बारे में अनसुनी बातें....

'चिंकी मिंकी' (Chinki Minki) यानी सुरभि समृद्धि (Surabhi Samriddhi) ने वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो को अभी तक 5 घंटे में ही करीब डेढ़ लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. हमेशा की तरह फैन्स उनके वीडियो पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं. यह पहली बार नहीं है जब चिंकी मिंकी ने अपने वीडियो से इस कदर धमाल मचाया हो. इससे पहले भी सुरभि समृद्धि अपने कई वीडियो को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं.

करण जौहर ने रिहाना के ट्वीट के जवाब में किया ट्वीट, बोले- हमें किसी को बांटने का मौका नहीं देना चाहिए...

बता दें कि चिंकी मिंकी (Chinki Minki) यानी सुरभि समृद्धि (Surabhi Samriddhi) इन दिनों सब टीवी पर आने वाले शो हीरो में मुख्य भूमिका निभा रही हैं. इस शो में वह स्वीटी और मिठी का किरदार अदा करेंगी. चिंकी मिंकी के करियर की बात करें तो उन्होंने 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) से अपनी जबरदस्त पहचान बनाई थी. इस शो में दोनों की एक्टिंग को देख कपिल शर्मा और अर्चना पूरन सिंह भी हैरान रह गए थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chinki Minki, Chinki Minki Dance Video, Chinki Minki Dance On Saiyaan Ji Song, Chinki Minki Dance, Chinki Minki Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com