विज्ञापन
This Article is From Jan 14, 2021

चिंकी मिंकी ने कोरियोग्राफर आदिल खान के साथ किया 'जलेबी बेबी' पर डांस, Video मचा रहा है धूम

चिंकी मिंकी (Chinki Minki) का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें चिंकी मिंकी मशहूर कोरियोग्राफर आदिल खान (Aadil Khann) के साथ डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं. वीडियो में तीनों का डांस वाकई में देखने लायक है.

चिंकी मिंकी ने कोरियोग्राफर आदिल खान के साथ किया 'जलेबी बेबी' पर डांस, Video मचा रहा है धूम
चिंकी मिंकी (Chinki Minki) ने आदिल खान (Aadil Khan) के साथ किया 'जलेबी बेबी' पर किया डांस
  • चिंकी मिंकी ने 'जलेबी बेबी' पर किया डांस
  • आदिल खान के साथ थिरकती दिखीं चिंकी मिंकी
  • चिंकी मिंकी का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्‍ली:

'द कपिल शर्मा शो' की चिंकी मिंकी (Chinki Minki) यानी सुरभि समृद्धि (Surabhi Samriddhi) इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रही हैं. वह अकसर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. चिंकी मिंकी एक्टिंग के साथ-साथ डांस में भी अव्वल हैं और इस बात का सबूत उनके वीडियो में साफ देखने को मिलता है. हाल ही में उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें चिंकी मिंकी मशहूर कोरियोग्राफर आदिल खान (Aadil Khann) के साथ डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं. वीडियो में तीनों का डांस वाकई में देखने लायक है.

चिंकी मिंकी (Chinki Minki) ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक एक लाख साठ हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो में तीनों ही 'जलेबी बेबी' (Jalebi Baby) पर जबरदस्त अंदाज में थिरकते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसमें उनके स्टेप्सट और एक्सप्रेशंस वाकई तारीफ के लायक हैं. चिंकी मिंकी ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "जलेबी बेबी, विश्वास करो, हमने कलर कोओर्डिनेट करने का निर्णय नहीं किया था. शानदार कोरियोग्राफ आदिल खान." तीनों के इस वीडियो को लेकर फैंस भी खूब कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं. 

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब चिंकी मिंकी (Chinki Minki) ने अपने डांस वीडियो से इस कदर धमाल मचाया हो. चिंकी मिंकी यानी सुरभि समृद्धि (Surabhi Samriddhi) इन दिनों सब टीवी पर आने वाले शो हीरो में मुख्य भूमिका निभा रही हैं. इस शो में वह स्वीटी और मिठी का किरदार अदा करेंगी. चिंकी मिंकी के करियर की बात करें तो उन्होंने 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) से अपनी जबरदस्त पहचान बनाई थी. इस शो में दोनों की एक्टिंग को देख कपिल शर्मा और अर्चना पूरन सिंह भी हैरान रह गए थे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chinki Minki, Surabhi Samriddhi, Chinki Minki Dance Video, Surabhi Samriddhi Dance Video, Chinki Minki Dance On Jalebi Baby
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com