विज्ञापन
This Article is From May 20, 2018

Video: फैशन शो के बीच 'गर्लफ्रेंड' को प्रपोज कर रहा था ये एक्टर और फिर हुआ ऐसा...

प्रिंस और युविका उन सेलेब्स में शामिल हैं जो अपने प्यार का इजहार करने से झिझकते नहीं हैं. हाल ही में एक फैशन शो के दौरान प्रिंस ने युविका को रैम्प पर जाकर न सिर्फ प्रपोज किया, बल्कि हाथों में गुलाब देने के बाद रैम्प पर गिर भी गए.

Video: फैशन शो के बीच 'गर्लफ्रेंड' को प्रपोज कर रहा था ये एक्टर और फिर हुआ ऐसा...
युविका चौधरी और प्रिंस नरूला
  • 'बिग बॉस-9' से करीब आए युविका और प्रिंस
  • युविका के लिए घुटनों पर बैठे प्रिंस
  • सरेआम किया प्यार का इजहार
नई दिल्ली: 'बिग बॉस सीजन 9' के विनर प्रिंस नरूला और उसी सीजन की कंटेस्टेंट रहीं युविका चौधरी अक्सर अपनी लव-लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं. प्रिंस और युविका उन सेलेब्स में शामिल हैं जो अपने प्यार का इजहार करने से झिझकते नहीं हैं. हाल ही में एक फैशन शो के दौरान प्रिंस ने युविका को रैम्प पर जाकर न सिर्फ प्रपोज किया, बल्कि हाथों में गुलाब देने के बाद रैम्प पर गिर भी गए. बता दें, कथित तौर पर इस वैलेन्टाइन प्रिंस और युविका की सगाई हुई. हालांकि, दोनों ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है. लेकिन सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें साझा करते हैं.

Video: सपना चौधरी ने फिर मटकाई कमर, 'तेरी आंख्या का यो काजल' से लूटी सुर्खियां

प्रिंस और युविका के फैन क्लब ने इस फैशन शो के वीडियो जारी किए, जिसमें युविका को घुटनों पर बैठकर प्रिंस रेड रोजेस देते हैं. रोज देने के बाद प्रिंस नीचे गिर जाते हैं. फिर उठकर युविका को बड़े प्यार से गले लगाते हैं. 

देखें वीडियो...
Viral Video: 46 साल की ये एक्ट्रेस जब रैंप पर ही करने लगी पुश-अप्स तो मच गया शोर...

युविका द्वारा साझा किए गए इस फैशन शो के वीडियो में वह रैम्प पर उतरती हैं और प्रिंस को देखकर उन्हें फ्लाइिंग किस देना बिल्कुल नहीं भूलतीं.

देखें वीडियो...
Viral Video: शूटिंग के दौरान इस एक्टर की पतलून ने छोड़ा साथ तो बोला- बिना तैयारी के ऐसा ही होता है...

बता दें, 'बिग बॉस 9' में प्रिंस और युविका के लव-लाइफ काफी चर्चित रही थी. प्रिंस ने युविका को इम्प्रेस करने के लिए दिल के आकार का पराठा बनाया था. बिग बॉस जीतने के बाद दोनों एक दूसरे के करीब आए.  युविका और प्रिंस एक म्यूजिक वीडियो 'हैलो हैलो' में साथ नजर आ चुके हैं. प्रिंस बिग बॉस के बाद 'बढ़ो बहू' और एमटीवी रोडीज से बतौर जज चुके हैं. वहीं युविका ने 'तो बात पक्की' और 'द शौकीन्स' जैसी फिल्मों में काम किया है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prince Narula, Yuvika Chaudhary, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com