विज्ञापन
This Article is From Sep 29, 2019

Bigg Boss 8: सलमान खान के अलावा फराह खान ने भी किया था शो को होस्ट, गौतम गुलाटी बने थे Winner

बिग बॉस सीजन 8 की शुरुआत 21 सितंबर 2014 को हुई और 3 जनवरी 2015 तक चली. इस बार के आखिरी एपिसोड में सलमान खान की जगह कुछ समय के लिए डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान ने भी होस्ट किया था.

Bigg Boss 8: सलमान खान के अलावा फराह खान ने भी किया था शो को होस्ट, गौतम गुलाटी  बने थे Winner
नई दिल्ली:

टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस सीजन 4 के बाद बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान होस्ट बनने से दर्शकों की संख्या में काफी इजाफा हुआ. कई बार विवाद होने की वजह से सलमान खान ने शो छोड़ने की बात भी कही थी, लेकिन शो के प्रोड्यूर्स ने उन्हें मनाए रखा और व्यूअर्स को घटने नहीं दिया. वजह साफ हो गई थी कि बिग बॉस के दर्शकों को सलमान खान की होस्टिंग काफी रास आने लगी. बिग बॉस की लोकप्रियता को इस बात से भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारत के साथ-साथ पाकिस्तान में भी इसका प्रसारण होने लगा. बिग बॉस सीजन 8 की शुरुआत 21 सितंबर 2014 को हुई और 3 जनवरी 2015 तक चली. इस बार के आखिरी एपिसोड में सलमान खान की जगह कुछ समय के लिए डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान ने भी होस्ट किया था. वजह यह थी कि सलमान इन दिनों 'बजरंगी भाईजान' के शूटिंग में बिजी थे.

किन कंटेस्टेंट ने ली थी एंट्री?
बिग बॉस के 8वें सीजन में वाइल्ड कार्ड एंट्री समेत कुल 19 कंटेस्टेंट ने भाग लिया था. जिसमें से 5 कंटेस्टेंट फाइनल राउंड तक पहुंचे थे. सीजन में आने वाले सदस्य सोनाली राउत (एक्ट्रेस व मॉडल), करिश्मा तन्ना (टीवी एक्ट्रेस), उपेन पटेल (एक्टर व मॉडल), सोनी सिंह (टीवी एक्ट्रेस), आर्य बब्बर (राज बब्बर के बेटे व एक्टर), डियांड्रा सॉरस (मॉडल व फैशन डिजाइनर), सुशांत दिवगिकर (मॉडल व टीवी एंकर), गौतम गुलाटी (टीवी व फिल्म एक्टर), सुकृति कांडपाल (मॉडल व टीवी एक्ट्रेस), प्रणीत भट्ट (टीवी एक्टर), नताशा स्टैनकोविक (मॉडल व बॉलीवुड एक्ट्रेस), मिनिषा लांबा (बॉलीवुड एक्ट्रेस), दीपशिक्षा (टीवी व फिल्म एक्ट्रेस), पुनीत इस्सर (बॉलीवुड व पंजाबी एक्टर), प्रीतम सिंह (आरजे) थे. वहीं वाइल्ड कार्ड एंट्री में अली कुली मिर्जा (सिंगर), रीनी ध्यानी (रिएलिटी शो) और निगार खान (टीवी एक्ट्रेस) आए थे.

क्या हुआ था विवाद?
बिग बॉस के इस सीजन में अली कुली मिर्जा ने कई विवाद खड़े किए थे, जिनमें से एक विवाद यह भी था जिसके चलते उन्हें थप्पड़ भी खाना पड़ा था. सोनाली राउत ने अली कुली को नेशनल टेलीविजन पर सभी के सामने जोरदार थप्पड़ जड़ा था, क्योंकि उन्होंने अली पर आरोप लगाया था कि कंबल के अंदर गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी. इतना ही नहीं, अली ऐसे पहले सदस्य थे जो घर के छतों को लांघकर बाहर निकल गए थे.

कौन बना था विनर?
इस बार सीजन के विनर बने थे टीवी एक्टर गौतम गुलाटी. गौतम को सीजन के शुरूआत में ही ऑडियंस का सपोर्ट मिल गया था, क्योंकि करिश्मा तन्ना ने एक टास्क के दौरान उनपर मिर्ची लगा दी थी, जिसपर काफी विवाद हुआ था. इसका फायदा गौतम को फिनाले राउंड तक मिला. इस सीजन में दूसरे पोशिजन पर करिश्मा तन्ना रही थीं.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss 13, Bigg Boss 8, Bigg Boss Winner Season 8
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com