विज्ञापन
This Article is From Feb 11, 2020

Bigg Boss 13: बिग बॉस 13 के विनर का हो गया है ऐलान, इस कंटेस्टेंट के फैन्स में खुशी की लहर

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के विनर को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर हंगामा मचा हुआ है. हालांकि फिनाले 15 फरवरी को है लेकिन फैन्स अभी से विनर का नाम जानना चाहते हैं.

Bigg Boss 13: बिग बॉस 13 के विनर का हो गया है ऐलान, इस कंटेस्टेंट के फैन्स में खुशी की लहर
बिग बॉस (Bigg Boss) विनर के नाम का हुआ खुलासा
  • बिग बॉस विनर के नाम का हुआ खुलासा
  • 15 फरवरी को होगा बिग बॉस 13 का फिनाले
  • ये कंटेस्टेंट हो सकते हैं बिग बॉस विनर
नई दिल्ली:

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के विनर को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर हंगामा मचा हुआ है. हालांकि फिनाले 15 फरवरी को है लेकिन फैन्स अभी से विनर का नाम जानना चाहते हैं. अगर ऑरमैक्स मीडिया (Ormax Media) की लेटेस्ट रेटिंग पर यकीन किया जाए तो बिग बॉस 13 के विनर (Bigg Boss 13 Winner) अगर कोई है तो वह सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) हैं. वैसे भी ऑरमैक्स मीडिया की रेटिंग अभी तक सही है और पिछले सारे विजेताओं के बारे में ऑरमैक्स के जो कयास थे, वह सही रहे थे. ऐसे में ऑरमैक्स की रेटिंग में सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) टॉप पर चल रहे हैं.

Salman Khan वैलेंटाइंस पर फैन्स के लिए लाए 'स्वैग से सोलो', भाईजान के अंदाज की यूट्यूब पर धूम- देखें Video

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) को लेकर ऑरमैक्स की रेटिंग की बात करें तो लेटेस्ट रेटिंग में पहले नंबर पर सिद्धार्थ शुक्ला हैं, और उनके बाद शहनाज गिल (Shehnaaz Gill), आसिम रियाज (Asim Riaz), रश्मि देसाई (Rashami Desai) और फिर आरती सिंह (Aarti Singh) का नंबर आता है. इस तरह बिग बॉस विनर के तौर पर सिद्धार्थ शुक्ला का नाम आ रहा है. वैसे भी सिद्धार्थ शुक्ला पूरे शो में शुरू से ही छाए हुए हैं, और पूरा खेल उनके इर्द-गिर्द ही रहता है.

पिका और रणवीर हो गए हैं गुम, इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर रहे हैं साइकिल, छतरी और चप्पल की Photo

सिद्धार्थ शुक्ला ने जिससे भी दोस्ती की है, उसे निभाया है. फिर वह चाहे आरती सिंह (Aarti Singh) हो या फिर पारस छाबड़ा (Paras Chhabra). बेशक ऑरमैक्स की रेटिंग में सिद्धार्थ शुक्ला छाए हुए हैं, लेकिन असली नतीजे तो 15 फरवरी को ही आएंगे और आखिर समय में कुछ भी हो सकता है. इस तरह से नतीजों पर फैन्स की निगाहें रहेंगी.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss 13, Bigg Boss 13 Winner, Bigg Boss Winner, Sidharth Shukla Ormax Media, Bigg Boss, BB13, Sidharth Shukla, Shehnaaz Gill, Asim Riaz
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com