विज्ञापन
This Article is From Feb 08, 2020

Bigg Boss 13 में इस हफ्ते आया नया ट्विस्ट, अब माहिरा शर्मा नहीं होंगी बाहर, बल्कि...

Bigg Boss 13 में इस हफ्ते माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) नहीं होंगी एविक्ट, बल्कि आएगा ये नया ट्विस्ट...

Bigg Boss 13 में इस हफ्ते आया नया ट्विस्ट, अब माहिरा शर्मा नहीं होंगी बाहर, बल्कि...
Bigg Boss 13 में आया नया ट्विस्ट
  • बिग बॉस 13 को लेकर आई बड़ी खबर
  • बिग बॉस में आया नया ट्विस्ट
  • इस हफ्ते होगा 'नो इविक्शन'
नई दिल्ली:

टेलीविजन के फेमस रियलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss) में हर दिन कोई-ना-कोई ट्विस्ट आ ही जाता है. बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) ऐसा रियलिटी शो है जिसमें अकसर जोर का झटका फैन्स को दिया जाता है. पिछले हफ्ते जहां विशाल आदित्य सिंह बिग बॉस के घर से बेघर हो गए थे, वहीं इस हफ्ते माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) के घर से बाहर होने की खबरें सुर्खियों में थीं. बता दें, इस हफ्ते घर में बचे हुए सभी सदस्य बेघर होने के लिए नॉमिनेटिड थे, ऐसे में अब बिग बॉस के फैन्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है. 

तापसी पन्नू परिवार संग पहुंची वोट देने, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर Photo शेयर कर पूछा यह सवाल


दरअसल, बिग बॉस (Bigg Boss) के फेन पेज 'द खबरी' के मुताबिक इस हफ्ते कोई भी सदस्य एविक्ट नहीं होगा. पहले माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) के घर से बाहर होने की खबरें थीं हालांकि, अब इस दांव से एक बार फिर बिग बॉस ने फैन्स को हैरान कर दिया है. हालांकि, 'द खबरी' की इस बात में कितनी सच्चाई है, यह तो सलमान खान (Salman Khan) के साथ 'वीकेंड का वॉर' में ही पता चल पाएगा.

सारा अली खान की तबियत हुई खराब, तो कार्तिक आर्यन ने सबके सामने उठा लिया गोद में... देखें Video


वहीं, बीते दिन Bigg Boss 13 में उस समय सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) ने सबको हैरत में डाल दिया जब उन्होंने टास्क के दौरान पारस छाबड़ा को सुरक्षित कर दिया. इस टास्क के दौरान आसिम रियाज आरती सिंह को सुरक्षित करना चाहते थे जबकि रश्मि देसाई शहनाज गिल को बचाना चाहती थीं. लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला के आगे दोनों फीके रह जाते हैं और वह मुकाबला जीतते हुए पारस छाबड़ा को बचा लेते हैं. हालांकि, बाद में आरती सिंह और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच एक बार फिर बहस छिड़ जाती है. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss, Bigg Boss 13, Mahira Sharma, Sidharth Shukla, Shehnaaz Gill, Paras Chhabra, Bigg Boss Updates, No Eviction This Week
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com