विज्ञापन
This Article is From Sep 28, 2017

Bigg Boss-11: स्वामी ओम के हंगामों के बाद इस सीजन में फैलेगा लेडी तांत्रिक का मायाजाल

बिग बॉस-10 में स्वामी ओम ने ऐसा हंगामा काटा था कि सलमान खान तक को नाकों चने चबवा दिए थे. इस बार बारी लेडी तांत्रिक की है

Bigg Boss-11: स्वामी ओम के हंगामों के बाद इस सीजन में फैलेगा लेडी तांत्रिक का मायाजाल
स्वामी ओम और शिवानी दुर्गा
  • 1 अक्टूबर से शुरू होगा Bigg Boss-11
  • हरियाणवी सिंगर-डांसर भी है शो में
  • लेडी तांत्रिक शिवानी दुर्गा भी आ सकती हैं नजर
नई दिल्ली: बिग बॉस-10 में स्वामी ओम ने ऐसा हंगामा काटा था कि सलमान खान तक को नाकों चने चबवा दिए थे. स्वामी ओम ने घरवालों का जीना मुहाल कर दिया था. किसी पर उन्होंने टॉयेलट का पानी फेंका तो सलमान के साथ भी बेहूदगी पर उतर आए. कई बार तो घर में उनके साथ मारपीट तक की नौबत आ गई थी. लेकिन जो भी हो इस वजह से बिग बॉस की टीआरपी खूब रही थी. इस बार भी बिग बॉस में इस बात का ख्याल रखा गया है कि कोई बाबा एंट्री करे. अगर सूत्रों पर यकीन करें तो इसी को ध्यान में रखते हुए अघोर तांत्रिक शिवानी दुर्गा को Bigg Boss-11 में लाने की बात सामने आ रही है. 

यह भी पढ़ेंः Photos: सलमान खान के शो Bigg Boss 11 में ग्लैमर का तड़का लगाएंगी ये...

बेशक शिवानी अघोर तंत्र से जुड़ी हुई हैं लेकिन शिक्षा के मामले में वे किसी से कम नहीं है. शिवानी दुर्गा ने तंत्र-मंत्र विज्ञान में अमेरिका की शिकागो यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रखी है. यही नहीं, उन्होंने नागपुर के संस्कृति विश्वविद्लय से भी रिसर्च को अंजाम दे रखा है. वे कई भाषाएं बोल लेती हैं और वे संगीत विशारद भी हैं.
 
durga

यह भी कहा जाता है कि शिवानी के पति उन्हें प्रताड़ित किया करते थे. वे स्कूलों में अध्यात्म की शिक्षा पर जोर देती हैं और नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभ 2015 में उनकी जबरदस्त धूम रही थी. अपने बेबाक रवैये की वजह से विवादों में भी रही थीं. देखना यह है कि उनका मायाजाल सलमान खान पर कितना चलता है.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss 11
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com